फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पर्ची मैनुअल बनने से 40 मिनट तक कतार, सर्वर कक्ष का काम अधूरा

Mon, 16 Mar 2026 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में पर्ची कटवाने के लिए इंतजार करते हुए मरीज संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में ई-उपचार प्रणाली का सर्वर करीब एक महीने से बंद है जिससे मरीजों को इलाज से पहले लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। सर्वर बंद होने के कारण पर्ची मैनुअल तरीके से बन रही है और उसे कटवाने के लिए लगभग 40 मिनट तक मरीज को कतार में खड़ा रहना पड़ता है।
विज्ञापन


मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन समस्या की गंभीरता समझने के बजाय व्यवस्था को अस्थायी तरीके से चला रहा है। सुबह से ही पर्ची काउंटर पर लंबी कतार लग जाती है। बुजुर्ग, महिलाएं और दूर-दराज से आने वाले मरीजों को काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। मरीजों ने मांग की है कि संबंधित विभाग जल्द काम पूरा कराए ताकि सर्वर फिर से चालू हो सके और अस्पताल में इलाज की प्रक्रिया सुचारू बन सके।

नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 1200 से 1400 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं। सामान्य दिनों में ई-उपचार प्रणाली के माध्यम से कुछ ही मिनटों में पर्ची बन जाती थी जिससे मरीजों को जल्दी उपचार मिल जाता था। सर्वर बंद होने के बाद पूरी प्रक्रिया धीमी हो गई है और पर्ची काउंटर पर भीड़ बढ़ गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अस्पताल की पहली मंजिल पर बने सर्वर कक्ष में मरम्मत का काम शुरू किया गया था। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के ठेकेदारों ने कक्ष की व्यवस्था उखाड़ दी, मगर इसके बाद काम आगे नहीं बढ़ पाया। सर्वर कक्ष की स्थिति अधूरी रहने से ई-उपचार प्रणाली दोबारा चालू नहीं हो सकी है।

-

पर्ची काटने के लिए दो कर्मचारी, पहले रजिस्टर में दर्ज होता है रिकॉर्ड

नागरिक अस्पताल में पर्ची काटने के लिए दो कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं। स्थिति यह है कि पहले रजिस्टर में रिकॉर्ड दर्ज होता है और इसके बाद मैनुअल तरीके से पर्ची बनाकर मरीजों को दी जा रही है।
विज्ञापन


-

सही है कि काम काफी धीमी गति से चल रहा है। डीसी भी निरीक्षण कर चुके हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जल्द काम करवाने के बारे में चर्चा हुई है।

- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन

-

ऑपरेशन थियेटर और सर्वर कक्ष के काम को प्राथमिकता पर लिया जा रहा है। लेबर के कारण भी काफी दिक्कत आ रही है। उम्मीद है जल्द काम पूरा कर दिया जाएगा।

- रविकांत, कनिष्ठ अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें