फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनवी की छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 3855 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
परीक्षा को लेकर निरीक्षण करते जिला शिक्षा अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय खाराखेड़ी में सत्र 2021-22 के दौरान कक्षा छठी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा बुधवार को जिला में खंड स्तर पर बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में भाग लेने के लिए कुल 5580 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3855 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया। 1725 अभ्यर्थी परीक्षा से गैर हाजिर रहे।
विज्ञापन

जेएनवीएसटी परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ने भट्टू खंड में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजकीय कन्या उच्च विद्यालय तथा सतलुज पब्लिक स्कूल परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। इसके अलावा जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी के प्राचार्य राजीव कुमार सक्सेना ने फतेहाबाद में राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तथा रतिया खंड में विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया गया। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय द्वारा परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों को केंद्र स्तरीय पर्यवेक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया था। उन्होंने जेएनवीएसटी परीक्षा को सुचारु व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए विद्यालय के शिक्षकों व कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें