फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस की 37 टीमों ने दी दबिश, 6 घंटे में 33 आरोपी पकड़े

Tue, 26 Aug 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
दीवार के गिरने से बंद हुई लंग मोहल्ला की गली। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण अभियान चलाया। इसके तहत 6 घंटे में 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और नशीले पदार्थ भी बरामद किए गए। इस ऑपरेशन में 37 पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया, जिनमें लगभग 410 पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने सुबह 6 से दोपहर 12 बजे तक जिले के शहरों, कस्बों, गांवों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर नाकाबंदी, तलाशी अभियान, रेड और चेकिंग की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 7 मामले दर्ज 7 आरोपी पकड़े गए। इनसे 47 बोतल देसी शराब और 650 लीटर लाहन बरामद की है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार कर उससे 4.5 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया। मोटर वाहन अधिनियम के तहत 41 चालान लाइन चेंजिंग सहित 59 चालान अन्य ट्रैफिक उल्लंघन के तहत किए गए। शस्त्र अधिनियम के तहत एक अवैध हथियार सप्लायर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने 3 मोस्ट वांटेड आरोपी, एक हत्या के प्रयास का आरोपी, 7 बेल जंपर, घर में चोरी के दो आरोपी, एक मोटर वाहन चोरी का आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने राजस्थान और पंजाब से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। साथ ही मादक पदार्थ तस्करों और अवैध हथियारों के संभावित ठिकानों पर छापे मारे गए।
-
पुलिस का काम केवल अपराधियों को पकड़ना नहीं, बल्कि समाज को नशे जैसी बुराइयों से मुक्त करना, महिला सुरक्षा को बढ़ावा देना, साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाना और ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए जनता को शिक्षित करना भी है।
विज्ञापन

- सिद्धांत जैन, पुलिस अधीक्षक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें