फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मिशन बुनियाद में 37 % विद्यार्थी पास, सांचला की दीक्षा अव्वल

Wed, 21 Jan 2026 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मिशन बुनियाद के पहले चरण की परीक्षा में जिले के 37 फीसदी विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। कुल 3230 विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से 1218 विद्यार्थी पास हुए हैं। अब चयनित विद्यार्थियों को 30 जनवरी को दूसरे चरण की परीक्षा में भाग लेना होगा।
विज्ञापन


मिशन बुनियाद परीक्षा में ढाणी सांचला के राजकीय हाई स्कूल की दीक्षा ने 140 अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। दीक्षा प्रदेश में 28वें स्थान पर रही। इस परीक्षा में दूसरे स्थान पर प्रतीक (राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इंदाछुई) रहे, जिन्होंने 136 अंक प्राप्त किए। वहीं, दिपांशु (राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नहला) ने 135 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।

मिशन बुनियाद के पहले चरण में सबसे अधिक चयन राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, फतेहाबाद के विद्यार्थियों का हुआ है, जहां से 38 विद्यार्थियों का चयन हुआ। इसके अलावा राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना से 34 और राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, इंदाछुई से 23 विद्यार्थियों का चयन हुआ।
विज्ञापन


15 मई से कक्षाएं शुरू करने की तैयारी

शिक्षा विभाग की तरफ से मिशन बुनियाद में प्रवेश को लेकर पहले से शेडयूल जारी किया हुआ है। इसके तहत दूसरे चरण की परीक्षा 30 जनवरी को होगी और तीसरे स्तर की 3 अप्रैल को ली जाएगी। 15 मई से चयनित विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है। मिशन बुनियाद का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में मदद करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं, और वे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से सफल हो रहे हैं।

मिशन बुनियाद का शिक्षा विभाग की तरफ से परिणाम जारी कर दिया गया है। जिले के 1218 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इन विद्यार्थियों की अब दूसरे चरण की परीक्षा होगी। चयनित को दो साल तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी ताकि अच्छे कॉलेजों में उनका चयन हो सके। - मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें