फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिना आवेदन घर बैठे 36,407 लोगों को मिला पेंशन का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की प्रो-एक्टिव नीति के तहत वर्ष 2022 से अब तक जिले में 36,407 पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए दर-दर नहीं भटकना पड़ा और न ही किसी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़े। इन लाभार्थियों को परिवार पहचान पत्र में उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर पात्रता पूरी होने पर विभाग स्वयं कार्रवाई कर पेंशन का तोहफा दिया है।
विज्ञापन

वर्तमान में जिले के 2,17,603 लोग विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं वित्तीय सहायता योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं। इनमें 96,900 वृद्धजन वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना के तहत प्रतिमाह 3,200 रुपये प्राप्त कर रहे हैं। वहीं 39,239 विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को भी 3,200 रुपये मासिक सहायता दी जा रही है।
51,994 महिलाएं दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2,100 रुपये प्रतिमाह प्राप्त कर रही हैं। इसके अलावा 10,908 निराश्रित बच्चों, 11,858 दिव्यांगजनों, 3,854 विधुर एवं अविवाहित व्यक्तियों तथा 2,023 महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के तहत वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 422 मंदबुद्धि बच्चों, 397 कैंसर रोगियों तथा 5 बौने लाभार्थियों को भी नियमित आर्थिक सहायता दी जा रही है। एसिड अटैक पीड़ितों को उनकी दिव्यांगता के प्रतिशत के अनुसार 8,000 रुपये से 14,400 रुपये तक मासिक सहायता उपलब्ध करवाई जाती है। इस बीच सरकार ने दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाते हुए 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले पात्र परिवारों की महिलाओं को भी योजना में शामिल किया है।

-
योजनाओं का जनता को सीधे लाभ मिल रहा है : ढिलोड़
जिला समाज कल्याण अधिकारी सत्यवान ढिलोड़ ने बताया कि केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जनता को सीधे लाभ मिल रहा है। सरकार की प्रो-एक्टिव नीति के तहत वर्ष 2022 से अब तक जिले में 36,407 पात्र व्यक्तियों को बिना किसी आवेदन के घर बैठे पेंशन का लाभ दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें