फतेहाबाद। रतिया रोड स्थित गुरु द्रोणाचार्य बॉक्सिंग क्लब में शनिवार को दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में हरियाणा के विभिन्न जिलों के साथ-साथ राजस्थान के भादरा क्षेत्र से भी खिलाड़ी भाग लेने पहुंचे हैं।
प्रतियोगिता में करीब 300 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के साथ करनाल, पानीपत, सोनीपत, हिसार, सिरसा, हांसी, जींद सहित भादरा क्षेत्र के खिलाड़ी शामिल हुए हैं। प्रतियोगिता का आयोजन अंडर-14, 17 और 19 आयु वर्ग में लड़के एवं लड़कियों के लिए किया जा रहा है। प्रतियोगिता की शुरुआत में पुरुष वर्ग के मुकाबले हुए। पहले दिन करीब 90 खिलाड़ियों के बीच 40 के करीब मुकाबले खेले गए।
कोच प्रदीप कुमार ने बताया कि फाइनल के बाद विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान सुरजीत नंबरदार, सोनू माचरा, डाॅ. संदीप माचरा, पवन सैनी, कोच परविंद्र आदि मौजूद रहे।