फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कक्षा छठी में दाखिले के लिए 12 केंद्रों पर 3,224 बच्चे देंगे परीक्षा

Thu, 04 Dec 2025 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के गांव खाराखेड़ी में जवाहर नवोदय विद्यालय
विज्ञापन
फतेहाबाद। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए होने वाली चयन परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जारी कर दिए गए हैं। चयन परीक्षा 13 दिसंबर को सुबह 11.30 बजे से 1.30 बजे तक सभी खंड मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 3224 विद्यार्थी पंजीकृत है।
विज्ञापन


जिला फतेहाबाद के छह खंडों में 12 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जो प्रवेश पत्र पर अंकित है। अभ्यर्थी को सुबह 10.30 बजे तक अपने केंद्र पर पहुंचना जरूरी होगा ताकि उन्हें परीक्षा देने में किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। किसी भी परिस्थिति में किसी भी उम्मीदवार को बिना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रवेश पत्र वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

-

एडमिट कार्ड पर दर्ज हुआ गलत पता



प्राचार्य अनूप सिंह ने बताया कि फतेहाबाद ब्लॉक के परीक्षा केंद्र सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल, मॉडल टाउन, गीता मंदिर रोड, फतेहाबाद, हरियाणा पिन 125050 में गलती से रतिया प्रिंट हो गया है जबकि वह रतिया रोड फतेहाबाद है और यह परीक्षा केंद्र फतेहाबाद में ही स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

इन केंद्रों पर होगी परीक्षा

परीक्षा केंद्र अभ्यर्थी

राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टूकलां 288

पीएमश्री राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टूकलां 206

न्यू सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना 288

विश्वास न्यू शारदा स्कूल भूना 324

एसबीपी डीएवी स्कूल फतेहाबाद 334

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल फतेहाबाद 336

सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल फतेहाबाद 303

राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद 172

मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल रतिया 285

राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना 192

केएम सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना 268
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें