फतेहाबाद। मिशन बुनियाद के नए बैच को लेकर पहले चरण की प्रवेश परीक्षा मंगलवार को जिले के आठ केंद्रों पर होने जा रही है। इन आठ केंद्रों पर 3210 विद्यार्थी परीक्षा देंगे।
परीक्षा को लेकर केंद्रों पर व्यवस्था को लेकर पांच-पांच हजार रुपये का बजट जारी किया गया है। परीक्षा का परिणाम 20 जनवरी को जारी होगा। इसके बाद दूसरे चरण की परीक्षा होगी। परीक्षा का समय सुबह साढ़े 11 बजे से लेकर दोपहर डेढ़ बजे तक का रहेगा। जिले में सबसे ज्यादा आवेदन खंड रतिया से हुए हैं, जबकि सबसे कम भट्टूकलां से हैं। विभाग ने जिन स्कूलों को केंद्र बनाया है वहां पर मंगलवार को अवकाश रहेगा।
- जिले में ये है आवेदन की स्थिति
खंड आवेदन
भट्टूकलां 359
भूना 605
फतेहाबाद 736
जाखल 203
रतिया 766
टोहाना 541
- इन केंद्रों पर होगी पहले चरण की परीक्षा
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भट्टूकलां
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल रतिया
राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाखल मंडी
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल जमालपुर शेखां
पीएमश्री राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना
-मिशन बुनियाद को लेकर जारी शेड्यूल
पहले स्तर की परीक्षा - 24 दिसंबर
पहले स्तर की परीक्षा का परिणाम : 20 जनवरी
दूसरे लेवल की परीक्षा - 28 जनवरी
दूसरे लेवल की परीक्षा का परिणाम - 7 फरवरी
तीसरे लेवल की परीक्षा - 11 फरवरी
तीसरे लेवल की परीक्षा का परिणाम 20 मार्च
काउंसिलिंग - 25 मार्च
बैच शुरू - 7 अप्रैल
- चयनित को दी जाएगी कोचिंग
शिक्षा विभाग ने मिशन बुनियाद के तहत चयनित विद्यार्थियों को दो साल तक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। कक्षा नौंवी और दसवीं की पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थी तैयारी कर सकेंगे। शिक्षा विभाग ने इस योजना में चयन को लेकर आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों से आवेदन लिए है।
- मिशन बुनियाद को लेकर पहले चरण की प्रवेश परीक्षा मंगलवार को ली जा रही है। इसको लेकर केंद्रों की सूची निदेशालय की तरफ से जारी हो चुकी है। विद्यार्थियों को केंद्रों पर एडमिट कार्ड, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लेकर आनी होगी।
- मुकेश मेहता, जिला नोडल अधिकारी, मिशन बुनियाद, फतेहाबाद।