फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर को साइड देने के चक्कर में सड़क से उतरी स्कूल बस, बाल-बाल बचे 20 स्कूली बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर को साइड देने के चक्कर में धंसा स्कूली बस का पहिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। भूना खंड के गांव घोटडू में स्कूल वैन में सवार करीब 20 स्कूली बच्चे मंगलवार को पाइपलाइन ठेकेदार की लापरवाही का शिकार होते बाल-बाल बचे। मंगलवार को गांव घोटडू से एमपी सोतर को जाने वाली सड़क पर एक स्कूल बस ट्रैक्टर को साइड देने के चक्कर में चालक ने जैसे ही बस को सड़क से थोड़ा नीचे उतारा तो बस एकाएक टेढ़ी होकर मिट्टी में धंस गई। गनीमत यह रही कि स्कूल बस पलटी नहीं। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था, बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित है। इसके बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों की सहायता से बस को निकाल गया। गौरतलब है कि इसी सड़क को ठेकेदार द्वारा ठीक न करने की खबर को छापकर ‘अमर उजाला’ ने पहले भी किसी हादसे की आशंका के प्रति चेताया था, लेकिन विभाग के अधिकारियों की नींद नहीं टूटी। मंगलवार को गनीमत रही कि बस नहीं पलटी, अन्यथा जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही स्कूली बच्चों पर भारी पड़ सकती थी।
विज्ञापन

बता दें कि कुछ दिन पूर्व ही उक्त रोड पर बनी गांव घोटडू की एक कॉलोनी तक पानी पहुंचाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने पाइपलाइन डाली थी। उक्त पाइप लाइन डालने के लिए ठेकेदार ने सड़क के साथ जमीन को खेदा था। जिस पर पाइप लाइन डालने के बाद दोबारा सड़क के साथ की मिट्टी को रोलर से नहीं जमाया। जिससे मिट्टी नरम होने के कारण ही स्कूल बस सड़क से नीचे उतरने के साथ ही धंस गई। उक्त मामले को लेकर गांव के ग्रामीणों ने विभाग को ठेकेदार से सड़क ठीक करवाने के बारे में शिकायत भी दी थी। आरोप है कि उस शिकायत के बावजूद ठेकेदार ने सड़क के साथ की पट्टी को नहीं जमाया। मंगलवार को हुए हादसे के बाद एक बार फिर ग्रामीणों रमेश, गुलाब व लीलूराम ने विभाग से सड़क को ठीक करवाने की मांग की है। इस बारे में बात करने पर विभाग के जेई रोहताश ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें