फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये साल से गरीब परिवारों को मिलेगा कच्ची घानी का सरसों तेल, बाजरा और दाल होगी बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद।
प्रदेश सरकार गरीबों को नये साल पर सरसों का तेल तोहफे में देने जा रही है। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बीपीएल व गुलाबी कार्ड धारकों को प्रदेश सरकार महज 20 रुपये में राशन डिपो पर ही कच्ची घानी का सरसों का तेल उपलब्ध करवाएगी। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक पवन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है। सरकार की इस नई पहल से जिले के तकरीबन एक लाख बीपीएल कार्ड धारकों को फायदा होगा।
हैफेड राशन डिपुओं पर पहुंचाएगा कच्ची घानी का तेल, 81 रुपये सरकार करेगी वहन
सरसों का कच्ची घानी का तेल राशन डिपुओं तक पहुंचाने का जिम्मा प्रदेश सरकार ने हैफेड को सौंपा है। सरसों का तेल उपलब्ध भी हैफेड करवाएगा और राशन डिपुओं तक पहुंचाएंगे भी हैफेड के कर्मचारी। आमतौर पर कच्ची घानी का सरसों का तेल सौ रुपये प्रति लीटर बिकता है लेकिन राशन डिपुओं पर ये गरीब परिवारों को 20 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। बाकी के 80 रुपये सरकार वहन करेगी और राशन डिपु संचालक को कमीशन के तौर पर मिलने वाले एक रुपये का भुगतान भी प्रदेश सरकार खुद करेगी। फिलहाल ये योजना केवल बीपीएल व गुलाबी कार्ड धारकों के लिए ही लागू की गई है।
विज्ञापन

नये साल से ही बंद होगा बाजरे और दाल का स्वाद
प्रदेश सरकार ने राशन डिपुओं पर सरसों के कच्ची घानी का तेल देने के साथ साथ ही सर्दी की खुराक समझी जाने वाले बाजरे और मसूर की दाल की डिलीवरी रोकने के भी आदेश जारी कर दिए हैं। बाजरा की सप्लाई रोकने के आदेश विजभाग द्वारा दिए जा चुके हैं लेकिन दाल को रोकने के औपचारिक आदेश अभी तक राशन डिपुओं तक नहीं पहुंचे हैं। लेकिन खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सूत्रों की मानें तो पिछले महीने की दाल भी उपभोक्ताओं को वितरित नहीं की गई है और संभवत: सारी दाल वापिस भेजी जाएगी। जिला में 326 राशन डिपो है जिनमें 58 शहरी व 268 ग्रामीण क्षेत्रों में डिपो कार्यरत है, जिनके माध्यम से लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गत माह 108448 राशन कार्डों पर 485714 यूनिटों पर आवश्यक वस्तुओं का वितरण करवाया जाता है।
विज्ञापन

--------------------
वर्जन
नये साल में एक जनवरी से सरसों के तेल का वितरण शुरू करने के आदेश आ गए हैं। इसके लिए राशन डिपो संचालकों को एडवांस पेमेंट जमा करवाने के निर्देश दे दिए हैं। बाजरा बंद करने के निर्देश आ गए हैं और दाल पर स्थिति जल्द साफ हो जाएगी।
- पवन शर्मा, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें