फतेहाबाद में चूरापोस्त के साथ पकड़ा गया आरोपी तस्करस्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल की ढाणी में सीआईए स्टाफ ने मंगलवार को ईंटों के बीच छुपाकर रखे 31 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी संजय कुमार को गिरफ्तार किया है।
सीआईए प्रभारी निरीक्षक यादवेंद्र ने बताया कि एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम बड़ोपल क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना प्राप्त हुई कि संजय कुमार निवासी खेत ढाणी, बडोपल चूरापोस्त की तस्करी करता है और उसने अपने खेत में बनी ढाणी में भारी मात्रा में चूरापोस्त छिपाकर रखा है।
इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बताई गई जगह पर कार्रवाई की। तलाशी के दौरान उसके घर के बाहर पशु बांधने की जगह पर रखी ईंटों के बीच छिपाकर रखे गए 31 किलो 500 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया।
-
192 ग्राम गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
टोहाना। शहर पुलिस ने 192 ग्राम गांजा के साथ पिरथला निवासी सतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। थाना शहर प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि टीम को सूचना प्राप्त हुई कि सतीश कुमार गांजा तस्करी करता है। इस पर पुलिस टीम ने गीता कॉलोनी में रेड की, जहां से सतीश कुमार को 192 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
9.33 ग्राम हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार
टोहाना। सीआईए ने नई अनाज मंडी में 9.33 ग्राम हेरोइन के साथ भूना रोड निवासी सुनील को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीआईए प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी सूचना मिली कि सुनील नशीले पदार्थों की तस्करी करता है। इस पर टीम ने नई अनाज मंडी में नाकेबंदी कर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस आरोपी सुनील के पास से 9.33 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
-