फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जेएनवी में कक्षा छठी में 80 सीटों पर मांगे आवेदन

Tue, 01 Jul 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के कक्षा छठी में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई है।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन बिना फीस के नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर दिए गए लिंक पर जाकर भर सकते हैं। विद्यालय की तरफ से 80 सीटों पर ये आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी का जन्म एक मई, 2014 से पहले तथा 31 जुलाई, 2016 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बाद का नहीं होना चाहिए। यह शर्त अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सहित सभी वर्गों के अभ्यर्थियों पर समान रूप से लागू रहेगी। अभ्यर्थी जिला फतेहाबाद के किसी सरकारी/सरकारी सहायता प्राप्त अथवा मान्यता प्राप्त विद्यालय में 2025-26 के शिक्षा सत्र में कक्षा पांच में पूरे सत्र तक अध्ययनरत होना चाहिए।
ग्रामीण क्षेत्र कोटे के अभ्यर्थी के लिए आवश्यक है कि वह कक्षा 3, 4, 5 में पूरे शिक्षा सत्रों में ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में अध्ययनरत रहा हो तथा उनमें उत्तीर्ण हुआ हो। पीएमश्री जेएनवी खारा खेड़ी में कक्षा छठी में दाखिले के लिए पात्रता शर्तों एवं आवेदन भरे जाने से संबंधित अधिक जानकारी इच्छुक अभिभावक व अभ्यर्थी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट पर विवरणिका देख सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें