फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किरढ़ान में 3 कनाल गेहूं की फसल में लगी आग

Tue, 01 Apr 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव किरढ़ान में गेंहू की फसल में लगी आग को बुझाते अग्रिशमन विभाग के कर्मचारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भट्टू कलां। गांव किरढ़ान में एक खेत में आग लगने से करीब तीन कनाल भूमि पर गेहूं की फसल जल गई। आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
गांव किरढ़ान के जगदीश का खेत हिसार-भट्टूकलां रोड पर पड़ता है। रोड के किनारे रखी लकड़ियों के ढेर में आग लग गई। देखते-देखते ही यह आग जगदीश के गेहूं की फसल में पहुंच गई। मौके पर मौजूद किसानों ने ट्रैक्टर की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया। वहीं अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि हवा का रुख विपरीत दिशा में होने के चलते यह आग पूरे गेहूं के खेत में यह आग फैली, लेकिन तब तक किसान की करीब 3 कनाल भूमि पर खड़ी फसल आग की चपेट में आकर जल गई। गाड़ी के साथ आए फायरमैन अनिल कुमार ने लोगों से आह्वान किया कि गर्मी के सीजन में रोड किनारे बीड़ी अथवा जलती तीली न गिराएं, ऐसा करने पर किसान को भारी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें