फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते 3 बुकी गिरफ्तार, 5 मोबाइल बरामद

Sat, 30 May 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सीआईए फतेहाबाद ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन बुकी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई मोहम्मदपुर रोही क्षेत्र में की गई, जहां आरोपी आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हितेश कुमार उर्फ हन्नी निवासी डीएसपी रोड फतेहाबाद, अमन जांगू निवासी मोहम्मदपुर रोही तथा संदीप उर्फ गोलू निवासी शक्ति नगर फतेहाबाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सीआईए प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने बताया कि पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोहम्मदपुर रोही स्थित एक खेत में कुछ युवक मोबाइल फोन के माध्यम से राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टेबाजी कर रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर तीनों आरोपियों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से एक आईफोन सहित पांच मोबाइल फोन, सट्टेबाजी का हिसाब-किताब दर्ज रजिस्टर, एक पेन तथा 3,710 रुपये नकद बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें