फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एंटी नारकोटिक्स सेल टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

Sat, 30 May 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने गई एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद की टीम पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। आरोपियों ने पुलिस टीम का रास्ता रोककर लाठी-डंडों से हमला कर सरकारी ड्यूटी में बाधा डाली और जान से मारने की धमकी दी। इस हमले में दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल पुलिसकर्मियों को नागरिक अस्पताल रतिया से उन्हें गंभीर हालत के चलते अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। शहर थाना पुलिस ने सिपाही गुरदीप सिंह की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर शुरू कर दी है।
एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद में तैनात सिपाही गुरदीप सिंह ने बताया कि वह सिपाही रोहताश, एएसआई प्रेम कुमार, ईएसआई राजेंद्र सिंह तथा निरीक्षक साधुराम के साथ सरकारी वाहन में नशा रोकथाम अभियान के तहत रतिया क्षेत्र में मौजूद थे। टीम जब शिमलापुरी कॉलोनी में भगवंत सिंह उर्फ महंता के घर की तलाश में पहुंची। इसी दौरान गली में मौजूद लाभ सिंह से पूछताछ के बाद उसने भगवंत सिंह, प्रगट सिंह, सिप्पी और अन्य को बुलाकर पुलिस टीम के खिलाफ हमला करने के लिए उकसाया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों से पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस हमले में सिपाही गुरदीप सिंह की बाई आंख, दोनों हाथों की उंगलियों और बाएं पैर में गंभीर चोटें आई, जबकि सिपाही रोहताश के पैर में चोट लगी।
इस दौरान पुलिसकर्मी का मोबाइल फोन भी टूट गया। बाद में निरीक्षक साधुराम अन्य स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने भगवंत सिंह उर्फ महंता, लाभ सिंह, प्रगट सिंह, संदीप उर्फ सिप्पी व एक अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें