फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दूध के कैंटर में भरा था 2900 लीटर डीजल जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Feb 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। शहर और आसपास के क्षेत्रों में सस्ते दामों पर मिलावटी और अवैध डीजल की बिक्री का नेटवर्क लगातार सक्रिय है। बुधवार को पुलिस ने गोरखपुर क्षेत्र के नहर पुल के पास नाकाबंदी के दौरान दूध के कैंटर में छिपाकर ले जाए जा रहे 2900 लीटर अवैध डीजल को पकड़ा। इस कार्रवाई में पुलिस ने चाक गोरखपुर निवासी अशोक कुमार और हिसार के बालक गांव निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि बुधवार को सब इंस्पेक्टर रामपाल खिलेरी के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पर थी। सूचना मिली कि एक कैंटर में अवैध रूप से तैलीय पदार्थ भरकर ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। इसके बाद नहर पुल के पास नाकाबंदी की गई और संदिग्ध वाहन की जांच शुरू की। इस दाैरान एक दूध के कैंटर को रुकवाया। जांच में उसमें 2900 लीटर तैलीय पदार्थ भरा मिला। वाहन के पिछले हिस्से में तेल मापने की मशीन भी लगी थी। चालक अशोक कुमार किसी प्रकार का वैध बिल, परमिट या परिवहन दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया।
पहले भी उजागर हो चुके मामले
- 24 जुलाई 2025 को वार्ड-2 में मनोज नामक व्यक्ति को वाहन सहित पकड़ा था और उसके पास से 11 ड्रम अवैध तेल बरामद हुआ था।
- 24 दिसंबर 2025 को वार्ड-15 स्थित ऑटो मार्केट के पास एक पिकअप गाड़ी पकड़ी गई थी, जिसमें 12 ड्रम तेल मिला था। उस मामले में सुरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

संघटित गिरोह का सक्रिय होना
लगातार तीसरी बार बड़ी मात्रा में डीजल की बरामदगी से यह संकेत मिल रहे हैं कि क्षेत्र में एक संगठित गिरोह सक्रिय है। पेट्रोल पंप संचालकों ने भी सस्ते और मिलावटी तेल की बिक्री को लेकर पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद को शिकायतें दी थीं। थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें