फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आठ गांवाें की बेजान 25 हजार एकड़ जमीन को मिलेगी संजीवनी

विज्ञापन
गांव ठुईयां में सेमग्रस्त जमीन।
विज्ञापन
फतेहाबाद। सेम की वजह से बेजान हो चुकी 8 गांवों की 25 हजार एकड़ जमीन को अब संजीवनी मिलने वाली है। कृषि विभाग की मृदा एवं लवणता विंग ने इसके लिए पौने 23 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया है। गांव पीलीमंदोरी को सेममुक्त करने के लिए टेंडर 2 या 3 दिन में लगेगा। इसके अलावा अन्य 4 गांवों के लिए टेंडर अप्रैल माह में लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


फतेहाबाद जिले के भट्टूकलां क्षेत्र के 13 गांवों में सेम की समस्या है। सबसे अधिक समस्या 9 गांवों में है, जिसको लेकर कृषि विभाग की मृदा एवं लवणता विंग ने मेगा प्रोजेक्ट तैयार किया है। फिलहाल 8 गांवों में यह काम आरंभ किया जाएगा और इसके लिए टेंडर भी लगा दिए गए हैं। गांव ठुईयां, ढाबीकलां, भट्टूकलां, गदली, शेखुपुर दड़ौली, बनमंदोरी, ढाबीखुर्द व रामसरा में को फिलहाल सेम मुक्त किया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से 22 करोड़ 75 लाख 7696 रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। जिसके तहत इन गांवों में पाइप लाइन को बिछाकर सेम का पानी पास लगती नहरों में डाला जाएगा। पहले चरण में 25 हजार एकड़ जमीन को सेम से मुक्त किया जाएगा। संवाद

जिले में 40 हजार एकड़ जमीन है सेम से प्रभावित
फतेहाबाद जिले में 40 हजार एकड़ जमीन सेम से प्रभावित है। भट्टूकलां क्षेत्र के कई गांवों में तो पानी का चौव्वा 3 से 4 फुट तक है और यह काफी लवणीय है, जिस कारण यहां पर खेती संभव नहीं हो पा रही है और यह एक तरह बंजर ही पड़ी हैं। किसानों की मांग के बाद इसका टेंडर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


पीलीमंदोरी व 4 अन्य गांवों के भी लगेंगे टेंडर
गांव पीलीमंदोरी को सेम मुक्त करने के लिए विभाग की ओर से 2 या 3 दिनों में टेंडर लगाया जाएगा। इसके अलावा गांव किरढान, ढांड, बनावाली व मेहूवाला को सेममुक्त करने के लिए अप्रैल माह में टेंडर लगाया जाएगा।

इन गांव में इतनी लागत से होगा काम
फतेहाबाद के गांव ठुईयां में 3 करोड़, 72 लाख 40632, ढाबीकलां में 4 करोड़, 23 लाख 7679, भट्टूकलां में 4 करोड़ 8 लाख 42945, गदली में 2 करोड़ 6 लाख 54560, बनमंदोरी में 1 करोड़ 79 लाख 60242, ढाबीखुर्द में 3 करोड़ 26 लाख 51191 तथा रामसरा में 1 करोड़ 50 लाख 64 हजार 185 रुपये की लागत से भूमिगत पाइप लाइनें बिछाकर सेम के पानी को निकाला जाएगा।
कोट


8 गांवों को सेम मुक्त करने के लिए करीब पौने 23 करोड़ रुपये के टेंडर लगाए गए हैं। 19 फरवरी को यह टेंडर ऑनलाइन जारी कर दिए गए हैं और 26 फरवरी को टेंडरों को खोला जाएगा।
विज्ञापन

-बिजेंद्र सिंह, कृषि मृदा एवं लवणता संरक्षण अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें