फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 प्रतिशत छूट के साथ अब भर सकेंगे पानी का बकाया बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी के दौरान रहे लॉकडाउन और अब अनलॉक के बीच जन स्वास्थ्य विभाग ने अपने पानी व सीवरेज कनेक्शन धारकों को बड़ी राहत दी है। बकाया बिल की वसूली के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने नया आदेश जारी किया है। इसके मुताबिक अब 31 मार्च 2020 तक के बकाया बिल के भुगतान पर 25 प्रतिशत छूट मिलेगी। इसके अलावा नए कनेक्शन फीस पर भी राहत दी है।
विज्ञापन

पानी के बिल पर छूट उन्हीं लोगों को मिलेगी जो 31 अगस्त तक एकमुश्त पानी का बिल भरेंगे और इसके बाद पिछला कोई बकाया नहीं होगा। 31 अगस्त तक भी अगर कोई पानी का बिल नहीं भरता है तो विभाग कनेक्शन काट सकता है। जन स्वास्थ्य विभाग के इस फैसले से जिला के 16, 840 कनेक्शन धारकों को फायदा होगा। अहम बात यह है कि पानी का करीब चार करोड़ रुपये बिल बकाया पड़ा है। विभाग को उम्मीद है कि छूट के बाद बिल वसूली में फायदा हो सकता है।
पानी व सीवरेज के कनेक्शन पर भी छूट : जन स्वास्थ्य विभाग ने पानी व सीवरेज के नए कनेक्शन पर भी छूट दी है। अब रोड कट और कनेक्शन की कोई फीस नहीं लगेगी। सिर्फ 50 रुपये मीटर चार्जिंग फीस थी। नए कनेक्शन के लिए विभाग पहले 6 हजार से 9 हजार रुपये तक फीस वसूल रहा था। घरेलू और कमर्शियल कनेक्शन की अलग-अलग फीस निर्धारित है। नए कनेक्शन फीस में छूट भी 31 अगस्त तक दी गई है।
विज्ञापन

ये है बिल फीस
पानी का बिल मीटर के साथ - 60 रुपये प्रति महीना
पानी का बिल बिना मीटर - 120 रुपये प्रति महीना
शहर के अभी तक पिछले साल के बने बिल : जन स्वास्थ्य विभाग के सामने समस्या अब यह आ गई है कि शहर के पानी व सीवरेज के बिल जून 2019 तक बने हैं। नए बिल अभी जनरेट नहीं हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जहां तक बिल बने हैं और वहां तक बिल वसूलकर छूट दी जाएगी। अगर किसी का 31 मार्च 2020 तक बिल तैयार हो गया है उसमें छूट मिलेगी।
पानी के बकाया बिल के एकमुश्त भुगतान पर 25 फीसदी छूट दी गई है। ये छूट पूरे बिल के भुगतान पर मिलेगी, किस्त में भरने पर छूट नहीं है। इसके अलावा नए कनेक्शन को लेकर भी कोई फीसद नहीं लगेगी। ये राहत 31 अगस्त 2020 तक दी गई है। - आदर्श सिंगला, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें