फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: क्रेडिट कार्ड के नाम पर साढ़े 24 हजार ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। क्रेडिट कार्ड सक्रिय करने के नाम पर गांव ढेर निवासी एक व्यक्ति से करीब साढ़े 24 हजार रुपये की ठगी हो गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत जाखल थाना में दी है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव ढेर निवासी तरसेम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 9 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई।
विज्ञापन


कॉलर ने उससे क्रेडिट कार्ड सक्रिय करने की बात कही। इस पर उसने क्रेडिट कार्ड एक्टिव करवाने से मना कर दिया, लेकिन उसके कुछ समय बाद उसके पास दोबारा कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम ईशा शर्मा बताते हुए बैंक कर्मचारी होने का तर्क दिया। इस पर वह जालसाज के झांसे में आ गया। इसके बाद ठग ने उसका मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी व उसका पता पूछ लिया। इसके बाद शातिर महिला ने उसके क्रेडिट कार्ड की लिमिट अपडेट करने का झांसा देकर उससे ओटीपी भी ले लिया। ओटीपी बताने पर उसके खाते से 23 हजार 109 रुपये की निकासी हो गई। इसके बाद उसके पास 11 जनवरी को फिर से कॉल आई। इसमें कॉल करने वाले ने उसे कहा कि आपका क्रेडिट कार्ड एक्टिव तो हो गया है। उससे फिर से ओटीपी ले लिया और उसके खाते से 1545 रुपये निकाल लिए। इसके बाद 13 जनवरी को उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें