फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जवाहर नवोदय विद्यालय की 80 सीटों के लिए 2351 विद्यार्थी देंगे प्रवेश परीक्षा

Tue, 17 Nov 2026 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
अनूप सिंह, प्राचार्य
विज्ञापन
फतेहाबाद। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय खारा खेड़ी में कक्षा छह की 80 सीटों पर प्रवेश के लिए 28 नवंबर को चयन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें जिले के 2351 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के लिए जिले के छह खंडों में 12 केंद्र बनाए गए हैं और सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए खंड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर नकल रहित और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए भी जरूरी प्रबंध किए जा रहे हैं।
नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों में उत्साह है। चयन परीक्षा के माध्यम से सफल विद्यार्थियों को कक्षा छह में दाखिला मिलेगा। 80 सीटों के लिए 2351 विद्यार्थियों के परीक्षा में शामिल होने से प्रतिस्पर्धा रहेगी।
विज्ञापन

-

भट्टू और भूना में दो-दो परीक्षा केंद्र
भट्टू कलां खंड में बालजी पब्लिक स्कूल, भट्टू मंडी और पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भट्टू कलां को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां क्रमशः 216 और 201 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इन केंद्रों पर ईशा शामरा और सतपाल यादव को केंद्र अधीक्षक नियुक्त किया गया है। भूना खंड में न्यू सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ढाणी सांचला रोड और विश्वास नव शारदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नाढोडी में परीक्षा होगी। यहां क्रमशः 216 और 203 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। केंद्रों की जिम्मेदारी गगन पहावा और मुकेश मोंगा को सौंपी गई है।
-
फतेहाबाद में सबसे अधिक तीन केंद्र
फतेहाबाद खंड में सबसे अधिक तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें एसबीपी डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल और एपेक्स पब्लिक स्कूल शामिल हैं। इन केंद्रों पर क्रमशः 240, 240 और 196 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। यहां सुनीता मदान, कविता और विनोद अरोड़ा को केंद्र अधीक्षक बनाया गया है।
-

जाखल, रतिया और टोहाना में भी व्यवस्था पूरी
जाखल खंड में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, जाखल मंडी में 136 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। यहां जयवीर सिंह केंद्र अधीक्षक होंगे। रतिया खंड में डीएवी पब्लिक स्कूल, टोहाना रोड और मदर इंडिया कॉन्वेंट स्कूल में क्रमशः 192 और 155 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं टोहाना खंड में डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, डांगरा रोड और केएम सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल को केंद्र बनाया गया है। यहां क्रमशः 192 और 164 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
-
जेएनवी परीक्षा को लेकर जिले में 12 केंद्र बनाए गए हैं। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। व्यवस्था बनाने के लिए केंद्र स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

- अनूप सिंह, प्राचार्य, जेएनवी, खाराखेड़ी

अनूप सिंह, प्राचार्य

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें