फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: केंद्र की टीम आज से तीन दिन परखेगी स्वास्थ्य योजनाओं का हाल

Tue, 17 Nov 2026 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
ये कैसी सुविधाएंफतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में एक्सरे कक्ष के बाहर खड़ा दिव्यांग संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के तहत स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की जांच के लिए बुधवार को चंडीगढ़ से पांच सदस्यीय क्षेत्रीय टीम पहुंचेगी। क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय (आरओएचएफडब्ल्यू) की टीम 18 से 20 नवंबर तक जिले में रहकर स्वास्थ्य सेवाओं, योजनाओं और विभागीय रिकॉर्ड की समीक्षा करेगी।
विज्ञापन

इस दौरान उप स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर नागरिक अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण किया जाएगा। तैयारियों के लिए मंगलवार को नागरिक अस्पताल प्रशासन की टीम अलर्ट रही।
तीन दिवसीय दौरे में टीम कार्यालयों में रखे रिकॉर्ड की जांच के साथ स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं और योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति भी देखेगी। टीम में नाक-कान रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ और राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़े सदस्य शामिल होंगे। विशेषज्ञ अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित सेवाओं की गुणवत्ता और मरीजों को मिल रही सुविधाओं का आकलन करेंगे।
विज्ञापन



महिला और बाल स्वास्थ्य सेवाओं पर रहेगा फोकस
निरीक्षण के दौरान मातृ स्वास्थ्य, टीकाकरण, महिला एवं बाल स्वास्थ्य सेवाओं और बीमारियों की रोकथाम व उपचार से जुड़े कार्यक्रमों की प्रगति जांची जाएगी। निर्धारित लक्ष्यों के मुकाबले अब तक हासिल उपलब्धियों का आकलन भी होगा। कम प्रगति मिलने पर अधिकारियों से जवाब मांगा जा सकता है।
-

पोर्टल के आंकड़ों का रिकॉर्ड से होगा मिलान
टीम विभिन्न स्वास्थ्य पोर्टल पर अपलोड किए गए आंकड़ों का जमीनी रिकॉर्ड से मिलान करेगी। इसमें गर्भवती महिलाओं की निगरानी, बच्चों के स्वास्थ्य, टीकाकरण और बीमारियों से संबंधित आंकड़े शामिल रहेंगे। इसके अलावा अस्पतालों में दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों और अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता भी जांची जाएगी।
विज्ञापन


क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय की टीम तीन दिन के निरीक्षण पर आ रही है। टीम विभाग की अलग-अलग योजनाओं का आंकलन करेगी।
- डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें