फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना में 23 सब्जियां, 21 फल व 2 मसाले शामिल

Wed, 25 Dec 2024 06:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। बागवानी फसलों में प्रतिकूल मौसम व प्राकृतिक आपदाओं के कारण से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना की शुरुआत की गई है। इस योजना के तहत किसानों को प्रति एकड़ प्रीमियम राशि 2.5 प्रतिशत सब्जियों व मसालों के लिए 750 रुपये प्रति एकड़ तथा फलों के लिए 1000 रुपये प्रति एकड़ देना होगा।
विज्ञापन


सब्जियों एवं मसालों के लिए न्यूनतम मुआवजा राशि प्रति एकड़ 15,000 रुपये व अधिकतम 30,000 रुपये तथा फलों के लिए न्यूनतम मुआवजा राशि 20,000 रुपये व अधिकतम 40,000 रुपये होगी। किसान बीमा योजना के लिए अपना पंजीकरण विभाग की वेबसाइट www.hortharyana.gov.in पर कर सकते हैं।

डीसी मनदीप कौर के अनुसार मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना के तहत 23 सब्जियों और 21 फलों की फसलें शामिल की गई हैं। इसमें अरबी, भिंडी, करेला, लौकी, बैंगन, पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, गाजर, गोभी, मिर्च, खीरा, ककड़ी, खरबूज, प्याज, मटर, आलू, कद्दू, मूली, तोरई, टिंडा, जुकिनी, टमाटर, तरबूज जबकि फलों में आंवला, बेर, चीकू, खजूर, ड्रैगन फल, अंजीर, अंगूर, अमरूद, जामुन, किन्नू, लैमन, नींबू, लीची, मालटा, संतरा, आम, आड़ू, नाशपाती, आलू बुखारा, अनार, स्ट्रॉबेरी और दो मसाले की फसलें हल्दी व लहसुन को शामिल हैं। इस योजना को लागू करने का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक आपदाओं ओलावृष्टि, तापमान, पाला, जल कारक (बाढ़, बादल फटना, नहर/ड्रेन का टूटना, जलभराव), आंधी, तूफान व आग से होने वाले नुकसान की भरपाई देना है।
विज्ञापन




-

26 से 50 प्रतिशत नुकसान पर 50 फीसदी मिलेगा मुआवजा

योजना के तहत 26 से 50 प्रतिशत नुकसान होने पर 50 प्रतिशत मुआवजा मिलता है, जिसमें सब्जियों व मसाले के लिए 15,000 रुपये प्रति एकड़ तथा फल के लिए 20,000 रुपये प्रति एकड़, 51 से 75 प्रतिशत नुकसान होने पर 75 प्रतिशत मुआवजा मिलता है, सब्जियों व मसाले के लिए 22,500 रुपये प्रति एकड़ तथा फल के लिए 30,000 रुपये प्रति एकड़ तथा 75 से अधिक प्रतिशत नुकसान होने पर 100 प्रतिशत मुआवजा मिलता है, जिसमें सब्जियों व मसाले के लिए 30,000 रुपये प्रति एकड़ तथा फल के लिए 40,000 रुपये प्रति एकड़ का प्रावधान है। सब्जी, मसाले व फलों में 0 से 25 प्रतिशत नुकसान होने पर कोई मुआवजा नहीं दिया जाएगा।

-

शीत लहर से बचाव के लिए करें विशेष प्रबंध

डीसी मनदीप कौर ने बताया कि शीतलहर के चलते बागवानी फसल के काश्तकारों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। बागवानी फसलों को शीतलहर से बचाने के यथासंभव उपाय करें। जिन किसानों ने नए बाग लगाए हुए हैं उन पौधों को पराली इत्यादि से ढके व नियमित सिंचाई करते रहें। इसी प्रकार खरबूजा, तरबूज, खीरा, टमाटर व बेल वाली सब्जियों की बिजाई की है, उन्हें लॉ-टनल तकनीक का प्रयोग करके ढकने व नियमित सिंचाई करते रहे।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें