फतेहाबाद। जिले में कोरोना टीकाकरण का कुल आंकड़ा 7.71 लाख तक पहुंच गया है। इसमें पहली डोज 5.58 लाख लोगों ने लगवाई है तथा दूसरी डोज 2.13 लाख पात्र लगवा चुके हैं। वीरवार को जिले में 2192 लोगों का टीकाकरण हुआ। इसमें दूसरी डोज लगवाने वाले पात्रों का आंकड़ा 1548 रहा।
कोरोना संक्रमण को लेकर जिले में राहत है। वीरवार को जिले में कोरोना का नया केस नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने 515 सैंपल लिए हैं। अभी आरटीपीसीआर के 859 सैंपलों की रिपोर्ट आनी है। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण को लेकर डोर टू डोर अभियान शुरू किया है। लेकिन अभी टीकाकरण का आंकड़ा कम ही आ रहा है। स्वास्थ्य विभाग दूसरी डोज लगाने पर फोकस कर रहा है। अभी तक जिले में 37 फीसदी पात्रों को ही दोनों डोज लगी है।
जिले में अब तक कोरोना टीकाकरण
पात्र पहली डोज दूसरी डोज
स्वास्थ्यकर्मी 4787 4724
फ्रंटलाइन वर्कर्स 2409 2002
60 साल से ऊपर 77856 41129
45 से 59 साल 129040 66259
18 से 44 साल 344357 99271