फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला की विभिन्न सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर खर्च होंगे 14 करोड़ रुपये : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर खर्च होंगे 14 करोड़ रुपये : डीसी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिला की विभिन्न सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए 1404.44 लाख रुपये की राशि के टेंडर आमंत्रित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नाबार्ड के तहत इन सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर सुदृढ़ीकरण के निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन का आवागमन सरल हो सके। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग द्वारा सुरेवाला चौक से उकलाना-भुना रोड तक 14 किलोमीटर लंबे बीसी रोड का भी निर्माण किया जाएगा, जिस पर 413.75 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि जिला में नाबार्ड के तहत बनी हुई कुछ सड़कों की जर्जर स्तिथि को दुरुस्त करने को लेकर विशेष कार्य योजना तैयार की गई थी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसी क्रम में 16 जिलों की 40 सड़कों के सुदृढ़ीकरण के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसमें फतेहाबाद जिला की 4 सड़कों के सुदृढ़ीकरण पर 1404.44 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
इन सड़कों का होगा सुदृढ़ीकरण
उन्होंने बताया कि जिला में जांडली कलां से गोरखपुर रोड तक 7.77 किलोमीटर का 443.95 लाख रुपये से सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसके अलावा गोरखपुर से काजलहेड़ी रोड तक 3 किलोमीटर का 207.39 लाख रुपये से, रतिया-फतेहाबाद रोड से शेखुपुर सोतर तक 8.25 किलोमीटर का 439.35 लाख रुपये और पिरथला से ठरवा-ठरवी रोड तक 4.63 किलोमीटर का 313.75 लाख रुपये से सुदृढ़ीकरण मुख्य रूप से शामिल है। उपायुक्त ने बताया कि इसके अलावा जिला में सुरेवाला चौक से उकलाना-भुना रोड तक 14 किलोमीटर लंबे बीसी रोड का भी निर्माण किया जाएगा, जिस पर 413.75 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने कहा कि विभिन्न सड़कों को मजबूती मिलने से न केवल वाहन चालकों के लिए आवागमन सरल होगा, बल्कि इससे समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें