फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक संघ की बैठक, आंदोलनों की समीक्षा की

विज्ञापन
विज्ञापन
अध्यापक संघ की बैठक में आंदोलनों की हुई समीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबद्ध सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं एसटीएफ आई जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रधान सुरजीत दुसाद की अध्यक्षता में हुई। बैठक में राज्य संगठन सचिव धर्मेन्द्र ढांडा ने 29 अप्रैल की ललकार रैली जींद की कामयाबी के बारे में विस्तार से जानकारी दी, साथ ही पिछले आंदोलनों की समीक्षा की गई। 19 से 27 अप्रैल तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर लगे पड़ाव की उपस्थिति व अनुभव, जींद की ललकार रैली की भागीदारी, अनुभव की समीक्षा, 20 मई को नई पेंशन योजना का विरोध व पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन कार्यक्रम की समीक्षा, स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के बंगाल के जगन्नाथपुरी में आयोजित सातवें तीन दिवसीय सम्मेलन में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ फतेहाबाद जिला इकाई की सराहना हुई। 28 जून को सर्व कर्मचारी संघ के उपायुक्त कार्यालय पर जेल भरो आंदोलन, 1-7 जुलाई को विधायक व सांसद को ज्ञापन देने और 10 जुलाई से विधानसभा घेराव के लिए राज्य, जिला, ब्लाक के जत्थे गांव स्तर तक पहुंच बनाने और जिला अधिकारियों से हुई बैठक बारे एएमडीएम की यूनियन को मजबूत करने बारे विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में भट्टूकलां प्रधान कृष्ण जाखड़, रतिया सचिव गोपाल राम, फतेहाबाद सचिव सुमेर सिंह आर्य, भूना प्रधान राजकुमार, नागपुर सचिव सोमवीर, जाखल प्रधान रघुवीर नडैल ने विचार रखे। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष रघुनाथ मेहता, जिला वरिष्ठ उपप्रधान नीतू डूडेजा, जिला उपप्रधान राशन नाथ, जिला संगठन देवीलाल, जिला प्रेस सचिव देसराज माचरा, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामनिवास वर्मा, हरपाल हुड्डा, नरेश कुमार, राजेश गोठड़ा व लाधूराम बाना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें