फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 मई को गोरखपुर, मोचीवाली, चौबारा, झलनियां, भुथनकलां में होगी सरसों की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
प्रदेश सरकार ने सरसों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य 4000 रुपये प्रति क्विंटल पर करने का निर्णय लिया है। सरसों की खरीद हैफेड द्वारा सहकारी विपणन समिति भूना की दुकान नंबर 26 व भट्टू की दुकान नंबर 53 पर अनाज मंडी में सीधी किसानों से की जाएगी। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि सरसों की खरीद को सुचारु व नियमित रुप से करने के लिए गांव के किसानों से तिथि अनुसार खरीद की जायेगी ताकि किसान को असुविधा ना हो। भूना मंडी के लिए 28 मई को गोरखपुर, मोचीवाली, चौबारा, झलनियंा, भुथनकलां, 29 मई को कुम्हारिया, खजुरी जाटी, काजल हेड़ी, नाढोरी, 30 मई को नहला, देहमान, बैजलपुर, ढाणी गोपाल, बुवान तथा 31 मई को ढाणी साचंला, ढाणी भोजराज, धौलू, बोस्ती, खांसा पठाना, ढाणी डुल्ट, भीमावाला के गांव के किसानों की फसल की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार से भट्टू मंडी क्षेत्र के किसानों के गांव बड़ोपल, बोदीवाली, ढाण्ड, बनावाली, ढाबी कलां व खुर्द को 28 मई को फसल की खरीद की जाएगी। 29 मई को ढिगंसरा, ढाबी खुर्द, ठुईयां, भट्टू कलां, पीलीमन्दोरी, रामसरा, 30 मई को सिरढाण, बनगांव, सुलीखेड़ा, शेखुपुर दड़ौली, किरढाण, दैयड़ तथा 31 मई को जाण्डवाला बागड़, खाबड़ा कलां व खुर्द, मेहूवाला, बनमन्देारी गांव के किसानों की फसल की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें