फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

211 बुजुर्गों और गंभीर बीमारी से पीड़ित दो मरीजों को लगा टीका

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में कोरोना से बचाव का टीका लगाते हुए। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शुक्रवार को 13 अस्पतालों में सेशन लगाए गए। इसमें पहले, दूसरे और तीसरे चरण के पात्रों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। तीसरे चरण में पहली बार 211 बुजुर्गों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया। गांव अहरवां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रिकॉर्ड तोड़ 115 बुजुर्गों को टीका लगाया गया। इसके अलावा 45 से 59 साल के गंभीर बीमारी पीड़ित दो मरीजों को टोहाना में टीका लगाकर शुरूआत की गई। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 226 पात्रों को कोरोना वैक्सीन की पहली और 128 को दूसरी डोज लगाई गई है।
विज्ञापन

जानिए कहां कितने लोगों को लगा टीका
स्वास्थ्य केंद्र बुजुर्ग बीमारी से पीड़ित स्वास्थ्य कर्मी
फतेहाबाद 19 0 0
पॉलीक्लीनिक 0 0 28
टोहाना 18 2 10
रतिया 0 0 19
नागपुर 0 0 9
अहरवां 115 0 0
भूना 19 0 0
झलनियां 0 0 6
भट्टूकलां 40 0 17
बड़ोपल 0 0 29
म्योंदकलां 0 0 20
शुक्रवार को नहीं मिले कोरोना संक्रमित
राहत की बात यह है कि शुक्रवार को कोरोना संक्रमण का नया मामला सामने नहीं आया है। 805 सैंपलों की रिपोर्ट आई है, जांच में सभी निगेटिव मिली है। दो संक्रमित मरीज ठीक हुए है। जिले में कुल मरीजों की संख्या 4748 है इसमें से 4618 मरीज ठीक हो चुके है। वीरवार को जिले में एक साथ छह केस सामने आए थे।
कोट
कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। अगर किसी के घर या आसपास बुजुर्ग है तो उन्हें नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवाने के लिए भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ.सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें