फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन बोर्ड की परीक्षा में उतर पुस्तिका लेकर छात्र फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओपन बोर्ड की परीक्षा में उत्तर पुस्तिका लेकर छात्र फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 10वीं की ओपन बोर्ड की परीक्षा में एक छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका लेकर परीक्षा केंद्र से फरार हो गया। शहर पुलिस ने केंद्र अधीक्षक की शिकायत पर छात्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के परीक्षा केंद्र के अधीक्षक निहाल सिंह ने बताया कि वीरवार शाम को 10वीं की ओपन बोर्ड का गणित का पेपर था। यह पेपर दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक लिया गया। उन्होंने बताया कि जब पेपर समाप्त होने के बाद जब उत्तर पुस्तिकाएं एकत्रित की जार रही थी तो एक उत्तर पुस्तिका नदारद मिली। जब जांच की गई तो पता चला कि संदीप नामक छात्र अपनी उत्तर पुस्तिका अपने साथ लेकर भाग गया है। उसे परीक्षा केंद्र में ड्यूटी पर तैनात एक महिला अध्यापिका ने भी देखा था और उसे वापिस बुलाया, लेकिन वह भाग गया। पुलिस ने संदीप के खिलाफ केस दर्ज करके उसकी तलाश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें