विजेता का नाम घोषित करते रेफरी। संवाद
टोहाना। राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए जिले के 20 मुक्केबाजों का चयन हुआ है। इनमें से छह मुक्केबाजी बजरंगबली बॉक्सिंग अकादमी के शामिल हैं। प्रतियोगिता 28 जुलाई से 30 जुलाई तक रोहतक में आयोजित होगी।
अकादमी के कोच महेश कुमार डांगरा ने बताया कि हाल ही में आयोजित फतेहाबाद जिलास्तरीय खेल महाकुंभ बॉक्सिंग चैंपियनशिप में उनके खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चयनित मुक्केबाजों में सीनियर पुरुष वर्ग से सौरव डांगरा (65 किग्रा), नीरज डांगरा (70 किग्रा) और संदीप (लोहाखेड़ा, 80 किग्रा) शामिल हैं। वहीं सीनियर महिला वर्ग से पिंकी (57 किग्रा), नेहा (60 किग्रा) और मुस्कान (80 किग्रा) ने राज्य स्तर के लिए स्थान पक्का किया है।
बजरंग मॉडल स्कूल के प्रबंधक विनय वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर से लगभग 60 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें से 10 पुरुष और 10 महिला मुक्केबाजों का चयन राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।