अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। एचएसईबी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन सर्कल फतेहाबाद द्वारा डिवीजनल स्टोर फतेहाबाद के गेट पर दिया जा रहा धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। बिजली निगम के जेई, एएफएम व एलएम इंचार्ज ने तीसरे दिन अपनी मांगें ना माने जाने के कारण हरियाणा सरकार व निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
गेट मीटिंग की अध्यक्षता स. गुरचरण सिंह जेई ने की व संचालन बलजीत सिंह जेई ने किया। गेट मीटिंग को संबोधित करते राज्य प्रधान अभिमन्यु धनखड़, चीफ एडवाइजर इंद्रजीत, जोनल आर्गेनाइजर रितिपाल ने संबोधित करते हुए कहा कि जब तक एसोसिएशन की मांगों को नहीं माना जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। फतेहाबाद सर्कल प्रधान उमाशंकर जेई ने कहा कि आंदोलन के अगले चरण में 24 व 25 सितम्बर को पूर्ण हड़ताल की जाएगी एवं विभाग का किसी प्रकार का कार्य नहीं किया जाएगा। इस दिन सभी सरकारी मोबाइल भी बंद रखेंगे। इस अवसर पर सर्कल प्रतिनिधि नत्थूराम जेई, देसराज जेई, गंगाराम जेई सहित अनेक कनिष्ठ अभियंता, एएफएम इंचार्ज व लाइनमैन इंचार्ज मौजूद रहे।