फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर छपी तो आखिरकार जागा प्रशासन, ओवरब्रिज और फोरलेन की मरम्मत शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
आखिरकार शहर के पास से गुजर रहे बाईपास और विभिन्न ओवरब्रिज की नेशनल हाईवे अथॉरिटी ने सुध ले ही ली। शनिवार दोपहर से ही ओवरब्रिज के खड्डों और दरारों को भरने का काम भी शुरू कर दिया गया। अमर उजाला ने शनिवार के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने बाईपास के मरम्मत का काम शुरू करवाया।
गौरतलब है कि जिले से गुजर रहे बाईपास में धांगड़ से लेकर दरियापुर तक बने ओवर ब्रिजों व सड़कों की हालत काफी खस्ता हो गई थी। सड़क पर जगह-जगह मोटी दरारें आ गई हैं तो कहीं-कहीं सड़क के बीचोंबीच गड्ढे बने हुए हैं। हालांकि, नेशनल हाईवे के अधिकारियों का तर्क था कि अभी तक टोल सिस्टम शुरू नहीं हुआ, जिस कारण इस रोड को अभी निर्माणाधीन ही माना जाएगा। लेकिन अब उन्होंने सड़क मरम्मत का काम शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खस्ताहाल फोरलेन व ओवरब्रिज का मामला उपायुक्त डॉ. जेके आभीर के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत आदेश जारी किए। इसके बाद नेशनल हाईवे के अधिकारियों की नींद खुली और शनिवार को उन्होंने मरम्मत का काम शुरू करवा दिया।

खबर छपी तो जागा प्रशासन, ओवरब्रिज और फोरलेन की मरम्मत शुरू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें