फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: फाजिल्का, शामली, मुजफ्फरनगर के ध्यानार्थ.......... कैंटर से 17 पशु छुड़वाए, तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। पुलिस चौकी शेखपुरा की टीम ने वीरवार रात को एक कैंटर में ठूंस-ठूसकर भरी 12 भैंस एवं 5 छोटे कटड़े को मुक्त कराया है। इस मामले में थाना सदर में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर फाजिल्का (पंजाब) निवासी वाहन चालक राकेश कुमार और पशु व्यापार से जुड़े उत्तर प्रदेश के शामली निवासी नोमान व मुजफ्फरनगर निवासी बिलाल इस्तखार को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी शेखपुरा में तैनात एएसआई सत्यवान ने बताया कि डायल-112 पर सूचना मिली हुई थी कि दिल्ली-हांसी रोड पर एक कैंटर में बड़ी संख्या में पशुओं को ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही ईआरवी की टीम मौके पर पहुंची और कैंटर को गांव ढाणी शोभा के पास रुकवाकर जांच की। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी शेखपुरा की टीम भी मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कैंटर के अंदर पशु अमानवीय परिस्थितियों में भरे हुए मिले। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर पशुओं को सुरक्षित बाहर निकलवाया। मौके से तीन आरोपियों को काबू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें