फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूरापोस्त तस्करी के अंतर्राजीय गिरोह का भांडाफोड़, 240 किलो चूरापोस्त सहित गिरोह का सरगना और तीन साथी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद/भूना। सीआईए फतेहाबाद की टीम ने भूना के गांव सनियाना के पास नाकेबंदी के दौरान एक कैंटर को काबू कर चूरापोस्त का जखीरा बरामद किया है। सीआईए टीम ने इस मामले में चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रमेश कुमार बुढाखेड़ा, धर्मपाल उर्फ मौजिया प्रभूवाला, सुनील कुमार जांडली खुर्द व सुंदर गांव बुढाखेड़ा के रूप में हुई है। आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से अदालत ने चारों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर भेज दिया। रिमांड के दौरान आरोपियों से ये जानने का प्रयास किया जाएगा कि वो कितने समय से इस धंधे में लिप्त थे और आगे इस खेप को उन्हें कहां पहुंचाना था।
शनिवार सुबह अपने कार्यालय में आयोजित एक पत्रकारवार्ता में डीएसपी जगदीश काजला ने बताया कि सीआईए फतेहाबाद की टीम ने सब इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में बीती रात सनियाना गांव के पास नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान एक कैंटर उकलाना से फतेहाबाद की सीमा में दाखिल हुआ। नाके पर मौजूद सीआईए टीम ने कैंटर को रोकने का इशारा किया तो कैंटर चालक ने कैंटर को रोकने की बजाए इसे तेजी से वापिस मोडना शुरू कर दिया। लेकिन सीआईए टीम ने तत्परता दिखाते हुए कैंटर को चारों ओर से घेर लिया और जबरदस्ती रूकवा दिया। इसके बाद पुलिस ने कैंटर में सवार सभी चारों आरोपियों को नीचे उतारकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद सीआईए टीम ने जब कैंटर की तलाशी ली तो कैंटर के अंदर प्लास्टिक के 15 कट्टे रखे हुए थे जिनमें चूरा पोस्त भरा हुआ था। इन कट्टों का जब सीआईए टीम द्वारा वजन करवाया गया तो ये कुल 2 क्विंटल 35 किलो निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 सौ रुपये किलो खरीदकर 4 हजार में पंजाब में बेचते थे आरोपी
डीएसपी जगदीश काजला ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में बताया कि बुढ़ाखेड़ा निवासी रमेश इस गिरोह का सरगना है और बाकी तीनों आरोपी उसके साथी हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि वो राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ से चूरापोस्त लेकर आए थे और आगे इसे पंजाब में सप्लाई करना उनका काम था। डीएसपी काजला के अनुसार ये आरोपी राजस्थान से लगभग 2000-21 सौ रुपये प्रति किलो के हिसाब से चूरा पोस्त खरीदते थे और इसे लगभग डबल मुनाफे के साथ पंजाब में बेचते थे। डीएसपी जगदीश ने बताया कि अब पुलिस आरोपियों से रिमांड के दौरान ये जानने का प्रयास करेगी कि राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ से वो चूरा पोस्त कहां से लेकर आए थे और पंजाब में आगे कहां बेचने की तैयारी थी। फतेहाबाद पुलिस इसके साथ ये भी जानने का प्रयास करेगी कि कहीं इन आरोपियों के फतेहाबाद जिले का तो कोई लिंक या ग्राहक तो नहीं था। डीएसपी काजला ने आरोपियों का फतेहाबाद में पहले कोई आपराधिक रिकार्ड होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें