फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम दौरे से पहले विधायक बलवान ने पंजाबी सभा अस्पताल के लिए मांगी पांच करोड़ की ग्रांट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहबाद । सीएम दौरे से ठीक पहले फतेहाबाद के इनेलो विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने सीएम मनोहर लाल से फतेहाबाद दौरे के दौरान पंजाबी सभा अस्पताल के लिए पांच करोड़ की ग्रांट की मांग की है। शुक्रवार सांय प्रेस के नाम जारी बयान में विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया ने कहा कि पंजाबी सभा अस्पताल इस समय गरीब परिवारों के लिए खासी मदद कर रहा है लेकिन इस समय गंभीर आर्थिक संकट से गुजर रहा है। ऐसे में अगर सीएम इस पंजाबी सभा अस्पताल को पांच करोड़ की ग्रांट दे देते हैं तो फतेहाबाद शहर और आसपास के गांवों के हजारों लोगों को मदद मिलेगी। इसके साथ ही इस अस्पताल में कई नई सुविधाएं भी मरीजों को मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में चिकित्सकों व अन्य सुविधाओं की कमी हैं। इसके अलावा शहर में निजी या सरकारी मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल नहीं है, ऐसे में पंजाबी सभा अस्पताल के पास मूलभूत ढांचा तैयार है तो इसे ग्रांट देकर मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में तब्दील कर लोगों का भला किया जा सकता है। विधायक दौलतपुरिया ने कहा कि सीएम को चाय पानी पीने और राहगीरी कार्यक्रम जैसे समय बर्बाद करने वाले कार्यक्रमों की बजाए आम आदमी को राहत पहुंचाने वाली घोषणाएं करनी चाहिए थी लेकिन पिछले दो दौरों में सीएम ने फतेहाबाद को कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें