फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली बठिंडा के बीच वाया जाखल बंद रहे रेलमार्ग से यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जाखल(फतेहाबाद)।
दिल्ली के नजदीक शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन व जाखल से बठिंडा के बीच मोड़ एवं माइसर खाना रेलवे स्टेशन पर अंडर पास निर्माण को लेकर गुरुवार को दिल्ली से बठिंडा के बीच ट्रेनों का आवागमन लगभग बंद रहा। दो शताब्दी समेत 13 रेलगाड़ियां प्रभावित रहने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इस रेलमार्ग पर चलने वाली सभी मेल गाड़ियों को जहां दिल्ली से वाया अंबाला, पानीपत के रास्ते बठिंडा के लिए चलाया गया वहीं पैसेंजर गाड़ियों को भी रद्द रखा गया। ट्रेनों के इस रूट पर न चलने की सूचना रेलवे स्टेशन मुख्यालय पर दी गई। वहीं स्टेशन के पूछताछ केंद्र व टिकट खिड़की पर ट्रेनों के एक दिन के लिए न चलने बारे जानकारी गई। जिससे यात्रियों को स्टेशन से बैरंग लौटना पड़ा।
दिल्ली के नजदीक शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य चलाया जा रहा है, वहीं जाखल से बठिंडा के बीच मोड़ एवं माइसर खाना रेलवे स्टेशन पर अंडर पास का काम किया जा रहा है। निर्माण कार्यों के मद्देनजर इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों को एक दिन के लिए रद्दोबदल कर दिया गया।
विज्ञापन

ये ट्रेनें चलीं रूट बदल कर
निर्माण कार्यों के कारण दिल्ली से श्रीगंगानगर जाने वाली 12481 अप इंटरसिटी, मुंबई से फिरोजपुर जाने वाली 19023 जनता एक्सप्रेस को दिल्ली से वाया रोहतक, जींद, जाखल की बजाय दिल्ली से पानीपत, अंबाला, पटियाला, धूरी होते हुए बठिंडा के बीच चलाया गया। वहीं नांदेड़ साहिब से अमृतसर जाने वाली 12421 नांदेड़ एक्सप्रेस को भी इसी रास्ते से होते हुए वाया धूरी के रास्ते लुधियाना निकाला गया। जबकि दूसरी ओर सुबह फिरोजपुर से मुंबई जाने वाली जनता एक्सप्रेस, श्रीगंगानगर से दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस मोड़ व माइसर खाना में निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही क्रॉस कर गई जबकि उसके बाद इस रूट पर आने वाली पैसेंजर गाडिय़ों को बठिंडा तक ही रखा गया।
पैसेंजर गाड़ियों को आगे जाखल की ओर नहीं भेजा गया। इसके अलावा दिल्ली से फिरोजपुर जाने वाली 54641 अप पैसेंजर गाड़ी दिल्ली से सुबह चलकर जींद तक ही आई। जिसे जींद से आगे रद्द रखा गया। वहीं दिल्ली सराय रोहिल्ला से चलकर फिरोजपुर जाने वाली 14 625 छिंदवाड़ा एक्सप्रेस भी सुबह दिल्ली से चलकर जाखल तक आई व जाखल से आगे वाया मानसा की बजाय धूरी के रास्ते बठिंडा की ओर भेजा गया।
विज्ञापन

निर्माण कार्यों के चलते हुआ फेरबदल
स्टेशन अधीक्षक सूरजभान शर्मा ने कहा कि निर्माण कार्यों के चलते ट्रेनों के रूट में फेरबदल किया गया है। यह केवल एक दिन के लिए ही था। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ही रेलवे लाइन ब्लॉक के निर्देश थे। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए रेलवे की ओर से खेद है। गाड़ियों के रद्द रहने व रूट बदलकर जाने के बारे सूचना टिकट घर व पूछताछ कार्यलय के माध्यम से यात्रियों को दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें