फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्किट कमेटी के कूलर में मिला डेंगू का लार्वा, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना।
मानसून से पूर्व मच्छरों से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वे किया जा रहा है। इसके तहत विभाग की 7 टीमें शहर के विभिन्न वार्डों में जाकर घरों की जांच कर रही है। बुखार के मरीज मिलने पर उनके ब्लड सैंपल लेकर जांच कर रही है। विभाग की टीमें दवाई भी वितरित कर रही हैं। बुधवार को जब स्वास्थ्य विभाग की टीम रेलवे रोड स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंची तो वहां रखे कूलर में डेंगू का लारवा मिलने से वहां मौजूद कर्मियों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कूलर में मिले लारवे को नष्ट किया और मार्केट कमेटी कर्मियों को दोबारा कहीं पानी न जमा करने की बात कही।

अब तक 1447 घर, 1426 कूलर और 1533 टंकियों की हुई जांच
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 एएनएमओ के नेतृत्व में 7 टीमें बनाई गई है। एक एनएनम को दस हजार की आबादी को कवर करने के लिए आदेश दिए गए हैं। जिसके तहत शहर में स्प्रे भी किया जा रहा है। यह सर्वे एक जून से शुरू किया जा चुका है जिनकी 15 जून तक रिपोर्ट भी तैयार की जा चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार अब तक यह टीम शहर के 1447 घरो में जा चुकी है। इस दौरान टीम के सदस्यों ने 1426 कूलर, 1533 टंकियों की जांच की है। सर्वे के अनुसार 225 घरों में टीम को बुखार के मरीज मिले। जिनके रक्त के सैंपल लेकर जांच की गई। इस दौरान टीम द्वारा 3833 हेलाजन टेबलेट भी वितरित की गई। विभाग की स्प्रे टीम क्षेत्र के 2039 घरों मे स्प्रे भी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कूलर में मिला था डेंगू का लारवा, नष्ट कर दिया
एसएमओ डॉ. सतीश गर्ग ने बताया कि सर्वे का कार्य जारी है। बुधवार को उनके विभाग की एएनएम जब मार्केट कमेटी कार्यालय पहुंची तो वहां कूलर में डेंगू का लारवा मिला जिसे दवाई डालकर नष्ट कर दिया गया। इस दौरान ये एएनएम घरों मे जाकर लोगों को कूलर में पानी न जमा होने देने, फ्रिज की ट्रे की सफाई करने बारे, घरों में रखे टायरों में पानी न जमा होने देने सहित विभिन्न जानकारियां दे रही है ताकि डेंगू के लारवा को जमा न होने दिया जाए।


मार्केट कमेटी के कूलर में मिला डेंगू का लारवा, हड़कंप
स्वास्थ्य कर्मियों ने किया नष्ट, अब तक 1447 घरों में सर्वे कर चुकी है विभाग की टीम


21एफटीबीपी24 : टोहाना में मार्किट कमेटी में रखे कूलर में मिले लारवा को मिटाते स्वास्थ्य विभाग के कर्मी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें