फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड नंबर 3 में गली के उखाड़े जाने के बाद भारी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है लोगों को

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर 3 में गली के उखाड़े जाने के बाद परेशानियों से गुजरना पड़ रहा लोगों को
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
भूना।
वार्ड नंबर 3 में गली के उखाड़े जाने के बाद लोगों को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। उपरोक्त गली पार्षद एडवोकेट प्रवीन राणा के वार्ड की है। इसलिए कार्य को अधर में लटका दिया गया है। क्योंकि एडवोकेट के नेतृत्व में 9 सदस्य चेयरपर्सन को हटाने के लिए मुहिम चला रखी है। जिसका खामियाजा वार्ड वासियों को भुगतना पड़ रहा है। वार्ड में विकास कार्य न होने के कारण पार्षद भी परेशान हैं। वार्ड वासियों ने कहा कि उनकी गली ईंटों से बनी हुई थी। जिसको नगरपालिका के अधिकारियों ने उखाड़ कर नई बनाने का आश्वासन दिया था। मगर तीन महीने बीत जाने के बावजूद भी उनकी गली ज्यों कि त्यों बदहाल स्थिति में है। वार्ड वासी जयबीर सिंह, कृष्ण कुमार, रामकुमार, हवा सिंह, लक्ष्मण सिंगला आदि ने आरोप लगाया है कि नगरपालिका अधिकारियों व चेयरपर्सन ने उनकी गली के निर्माणाधीन कार्य को रुकवा दिया है। इससे बरसात के समय में गली से गुजरना भी वार्ड वासियों के लिए कठिन बन गया है। गली उखड़ने के बाद बरसाती पानी से दल-दल बन जाती है। बच्चों का आना-जाना भी गली से बंद हो गया है। उन्होंने मांग की है कि उनकी गली को शीघ्र पक्का किया जाए।

क्या कहते हैं पार्षद
वार्ड नंबर 3 के पार्षद एडवोकेट प्रवीन राणा ने कहा कि शहर का विकास कार्य अधर में लटका पड़ा है। उनके वार्ड की कई गलिया उखाड़ दी गई है। जबकि बनाने के नाम पर अधिकारी जवाबदेही से भाग रहे हैं। वार्ड वासी परेशान है उनकी मांग को अनदेखा किया जा रहा है। हम शहर के विकास कार्य चाहते हैं मगर अधिकारी व चेयरपर्सन कार्य में रोड़ा अटका रहे हैं।
विज्ञापन


देखेंगे फिर बनाएंगे गली
नगरपालिका के सचिव सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने हाल ही में भूना का कार्यभार संभाला है। उनके नोटिस में ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। फिर भी शहर के समुचित विकास के लिए ऐसी गलियों को प्राथमिकता देंगे और देखकर गलियां पक्की बनाएंगे।
विज्ञापन


ठेकेदार को टेंडर दिए जा चुके हैं
नगरपालिका चेयरपर्सन राखी वाल्मीकि ने कहा कि वार्ड नंबर 3 की उपरोक्त गली का टेंडर ठेकेदार ने कई दिनों से लिया हुआ है। बरसात के कारण ठेकेदार ने देरी की है। लेकिन अब शीघ्र ही ठेकेदार सतीश कुमार को गली निर्माण के लिए पाबंध करेंगे। समय पर गली का निर्माण नहीं किया तो टेंडर रद्द कर देंगे।


20
वार्ड नंबर 3 की नगरपालिका अधिकारियों द्वारा उखाड़ी गई गली का दृश्य दिखाते वार्ड वासी व पार्षद ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें