फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सक्षम : जाखल, भूना, फतेहाबाद एवं भट्टूकलां को मिली कामयाबी, टोहाना-रतिया पहुंचे करीब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के शिक्षा स्तर को ऊंचा उठाने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से सक्षम हरियाणा योजना शुरू की गई थी। 12 फरवरी को इस योजना के तहत जिले में हुई परीक्षा में चार खंड सक्षम घोषित हो गए हैं। इसके अलावा दो खंड सक्षम हरियाणा के नजदीक पहुंच गए हैं। शिक्षा विभाग ने चार खंड सक्षम घोषित होने के बाद राहत की सांस ली है। पहले छह राउंड में हुई सक्षम हरियाणा परीक्षा में जिला फेल हो चुका है। सातवां राउंड में जिला के खंड जाखल, भूना, भट्टूकलां व फतेहाबाद सक्षम घोषित हुए हैं। इसके अलावा टोहाना व रतिया खंड सक्षम के नजदीक पहुंचे हैं।
विज्ञापन

80 फीसदी विद्यार्थियों को 55 फीसदी अंक लेने थे जरूरी
विद्यार्थियों का शिक्षा स्तर जांचने के लिए सक्षम हरियाणा परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके तहत कक्षा तीसरी, पांचवीं व सातवीं के विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल किया गया था। इन कक्षाओं के विद्यार्थियों की हिंदी व गणित की परीक्षा ली गई थी। जिन खंडों के 80 फीसदी विद्यार्थियों ने 55 फीसदी अंक प्राप्त किए हैं। उन्हें सक्षम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें