फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा की सलवार पर लिखा हुआ था प्रार्थना पत्र, सूट के अंदर लिखा मिला सुभाषचंद्र बोस पर निबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
नकल करने के अजब-गजब तरीके....
विज्ञापन

छात्रा की सलवार पर लिखा हुआ था प्रार्थना पत्र, सूट के अंदर लिखा मिला सुभाषचंद्र बोस पर निबंध
- नकल मारने में दसवीं की छात्रा की हिम्मत देखकर दंग रह गई बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग
- रतिया के एक ही स्कूल में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पांच दबोचे, एफआईआर करने की सिफारिश
- जिले में अभी तक नकल के कुल दस मामले, आठ अकेली बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग टीम ने पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। फतेहाबाद में जारी बोर्ड परीक्षाओं में भले ही नकल के मामले कम आ रहे हों, लेकिन जो भी मामले सामने आ रहे हैं, उनमें नकल के तरीके ना केवल गजब हैं बल्कि पारंपरिक तरीकों से हटकर भी हैं। अब ऐसा ही एक मामला शनिवार को भिवानी बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग केस के सामने आया। दरअसल दसवीं के ओपन बोर्ड की हिंदी की परीक्षा देने पहुंची एक छात्रा ने अपने कपड़ों पर ही नकल लिख रखी थी और धड़ल्ले से नकल मारे जा रही थी। वो तो बोर्ड चेयरमैन की फ्लाइंग पहुंची और उसने जब जांच की तो सूट पर लिखे प्रार्थना पत्र और नेता जी सुभाष चंद्र बोस से संबंधित एक प्रश्न का उत्तर लिखा मिला तो एकबारगी तो खुद फ्लाइंग टीम के सदस्य भी दंग रह गए। गौरतलब है कि बीते दिन ही बाल भारती स्कूल में एक विद्यार्थी पेपर बोर्ड पर ही बहुत ही महीन शब्दों में नकल लिखकर ले आया था और इसी बोर्ड फ्लाइंग के ही हत्थे चढ़ गया था।
रतिया से ही पकड़े नकल के छह केस, एक ही स्कूल में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पांच काबू
शनिवार को जिलेभर में नकल के कुल छह केस सामने आए। ये सभी छह केस रतिया के ही स्कूलों में बने और भिवानी बोर्ड चेयरमैन की फ्लाइंग ने ही बनाए। फ्लाइंग अध्यक्ष बजरंग लाल गोदारा के नेतृत्व में शैलेंद्र बिश्रोई, सोनिया अरोड़ा और सरोज की टीम ने रतिया के गुरू नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दूसरों के स्थान पर परीक्षा देने वाले पांच फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा। इसमें से एक परीक्षार्थी ने फ्लाइंग टीम का हाथ छुड़ाकर भागने का प्रयास किया लेकिन परीक्षा केंद्र के पुलिसकर्मियों ने उसे गेट पार करने से पहले ही दबोच लिया। फ्लाइंग टीम ने फर्जी परीक्षार्थियों के खिलाफ एफआईआर करवाने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी तक जिले में कुल 10 नकल के मामले, आठ बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग ने पकड़े
बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में अभी तक फतेहाबाद जिले में कुल 10 मामले पकड़े गए हैं। इन दस में से आठ मामले तो अकेले भिवानी बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग टीम के हैं। इस टीम का नेतृत्व शिक्षाविद बजरंग गोदारा कर रहे हैं। जबकि एक मामला एसडीएम और एक कंट्रोल रूम टीम ने पकड़ा था। बजरंग गोदारा के नेतृत्व वाली बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग टीम ने ही बीते दिन गांव चिंदड़ में प्रश्रपत्रों पर इंग्लिश ग्रामर के उत्तर लिखे पकड़े जाने के बाद सारे स्कूल के स्टाफ को ही बदलवा दिया था।
10एफटीबीपी20 : फतेहाबाद जिले के एक परीक्षा केंद्र की जांच करते जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें