आईजी कालेज में हुआ उल्लास का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना। भूना रोड स्थित इंदिरा गांधी कालेज परिसर में उच्चतर शिक्षा विभाग के आदेशानुसार चल रहे दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम उल्लास का रंगारंग समापन हुआ।
समापन समारोह में मुख्यतिथि के तौर पर थाना शहर प्रभारी प्रदीप कुमार रहे। अध्यक्षता कालेज प्राचार्य डा. विकास आनंद ने की। इस दौरान कार्यक्रम में अनेक विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने गायन, एकल, व युग्ल नृत्य, शास्त्रीय संगीत, वाद्य यंत्र, स्क्टि, रागनी, मिमिक्री, लघु नाटक, कविता पाठ, भाषण, गजल, शब्द गायन व सूफी गायन में भाग लिया। नृत्य युगल में डाली ग्रुप ने प्रथम, रजनी ग्रुप ने द्वितीय व रानी ग्रुप ने तृतीय स्थान पाया। गायन में नरेश ने प्रथम, हरमन ने द्वितीय, सिमरन ने तृतीय, लघु नाटिका में अंजू ग्रुप ने प्रथम, विक्की ग्रुप ने द्वितीय, परविंद्र गु्रुप ने तृतीय, मिमिक्री में राहुल ने प्रथम, रागनी में पिंकु ने प्रथम, सपना ने द्वितीय, कविता पाठ में ज्योति माथुर ने प्रथम, राहुल ने द्वितीय व शालू ने तृतीय, भाषण में गौरव जैन ने प्रथम, शालू ने द्वितीय, सोनिया ने तृतीय, गजल व शब्द गायन में परविंद्र ने प्रथम, दीपक ने द्वितीय, वाद्ययंत्र में भव्य ने प्रथम, मानसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान विजेताओं को मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुनीता कथूरिया, डा. सूरजमल, डा. राजसिंह, डा. जसपाल, नेहा गर्ग, तनवी, राजबीर कौर, आभा शुक्ला, संजू बाला, हिमांशु मेहता, रोहित सेतिया आदि उपस्थित थे।
10 एफटीबीपी 06-आईजी कालेज में उल्लास कार्यक्रम के दौरान नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं