फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव मढ़ के पूर्व सरपंच पर 16 लाख रुपये के गबन का आरोप, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रतिया।
गांव मढ़ के पूर्व सरपंच राजेश कुमार द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान गांव के विकास कार्यों में लाखों रुपयों का घपला करने का मामला सामने आया है। रतिया पुलिस ने नागपुर ब्लाक के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमबीर कादयान की शिकायत पर पूर्व सरपंच के खिलाफ गबन का मामला दर्ज किया है। पूर्व सरपंच पर गांव में करवाए गए विकास कार्यों के दौरान 16 लाख 66 हजार 779 रुपये के गबन का आरोप है।
रतिया पुलिस को दी शिकायत में नागपुर ब्लाक के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमबीर कादयान ने बताया कि ग्राम पंचायत मढ़ के मौजूदा सरपंच महेश मेहता ने सीएम विंडो में शिकायत देकर गांव के पूर्व सरपंच राजेश कुमार के खिलाफ उसके कार्यकाल में गांव मढ़ में हुए दर्जनों विकास कार्यों में लाखों रुपये के घपले के आरोप लगाए थे। सीएम विंडो में शिकायत के बाद रतिया की तत्कालीन एसडीएम पूजा चावरिया ने मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे। एसडीएम पूजा चावरिया ने इसके लिए एसडीओ पंचायती राज, एसडीओ पीडब्युडी व नगर पालिका के एमई सहित तीन सदस्यों की जांच कमेटी जांच के लिए गठित की थी। जांच कमेटी ने पाया कि गंाव मढ़ में कई विकास कार्यों में घपले किए गए है और विकास कार्यों में निमभनस्तर की सामग्री भी लगाई गई है। गांव के सरपंच महेश मेहता ने आरोप लगाया था कि गांव में लगाए गए स्वागत बोर्ड का खर्चा 1 लाख 82 हजार रुपये दिखाया गया ,जबकि कमेटी की जांच में यह कम निकला और इसमें लगभग 85 हजार रुपये का घपला पाया गया। वही गांव में लगभग साढ़े चार लाख की लागत से बने राजीव गांधी भवन में एक कमरा बनाया गया था, जिसका बिल तो पूर्व सरपंच ने चढ़ाया हुआ था, मगर मस्ट्रोल बिल नहीं भरी थी। जिस कारण वह रिकवरी के लायक बना।
विज्ञापन

इसके अलावा श्मशान भूमि से जोहड़ तक करीबन 2100 फुट पाइप लाइन डाली गई दिखाई गई थी, जो कभी चल ही नहीं पाई व इसे आईएसआई मार्का भी बताया गया था, लेेकिन जब जांच की गई तो यह देसी पाइप निकली व इसका वजन भी कम था। साथ ही पूर्व सरपंच ने ग्राम पंचायत के फंड में फर्नीचर, स्टेशनरी आदि पर लाखों रुपये के फर्जी बिल चढ़ा रखे थे जो की जांच में उक्त सामग्री कमेटी को नही मिल पाई।
विज्ञापन

जांच कमेटी ने जांच के दौरान पूर्व सरपंच की तरफ करीब 16 लाख 66 हजार 779 रुपये की रिकवरी निकाली और बीडीपीओ ने पूर्व सरपंच राजेश को नोटिस देकर रिकवरी भरने के निर्देश दिए, लेकिन नोटिस देने के बाद भी रिकवरी न भरने पर रतिया थाना पुलिस ने नागपुर बीडीपीओ सोमबीर की शिकायत पर पूर्व सरपंच राजेश कुमार के खिलाफ लाखों के गबन का केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें