फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुलां उप तहसील कार्यालय में लाखों के गबन का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
कुलां उप तहसील कार्यालय में रजिस्ट्रेशन लिपिक के पद पर रहते हुए लाखों रुपये का गबन करने के मामले में टोहाना सदर पुलिस ने आरोपी को काबू किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ टोहाना के नायब तहसीलदार रमेश कुमार की शिकायत पर 30 अगस्त 2016 को उप तहसील कुलां में कार्यरत तत्कालीन रजिस्ट्रेशन लिपिक अंकुश निवासी टोहाना के खिलाफ गबन का केस दर्ज किया था। पुलिस को दी शिकायत में नायब तहसीलदार ने बताया था कि लिपिक अंकुश को कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कैश बुक में बैंक चालान की कापी चस्पा करने व पुरानी कैश बुक जमा करवाने के आदेश दिए गए थे, लेकिन लिपिक ने जमा नहीं करवाए। जांच करने पर पता चला कि लिपिक दने 20 जनवरी 2016 को 25187 रुपये, 9 फरवरी 2016 को 70 हजार 287, 19 फरवरी को 44 हजार 260, 25 फरवरी को 70 हजार 896, 22 मार्च को 27 हजार 960, 29 मार्च को 38 हजार 363, 5 अप्रैल को 19 हजार 247 तथा 7 अप्रैल को 15 हजार 872 रुपये की राशि सरकारी खजाने में जमा नहीं करवाई जो कुल 3 लाख 12 हजार 72 बनती है। वह पुरानी कैश बुक भी जमा नहीं करवा रहा है। जिससे लगता है कि पूर्व में भी उसने रुपयों का गबन किया है। पुलिस ने आरोपी लिपिक अंकुश को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें