फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी कचहरी रोड़ पर पंजाबी धर्मशाला बनाने की तैयारी, सीएम करेंगे ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
अगर सब कुछ सही रहा तो पुरानी कचहरी रोड पर पटवार भवन के सामने पंजाबी धर्मशाला का मार्ग प्रशस्त होता दिख रहा है। सीएम मनोहर लाल अपने 9 दिसंबर के प्रस्तावित फतेहाबाद दौरे के दौरान इसकी सार्वजनिक घोषणा कर सकते हैं। इससे पहले इसी सड़क पर ब्राह्मण धर्मशाला और जाट धर्मशाला को भी जगह अलाट की जा चुकी है। जाट धर्मशाला तो सालों से बनकर इस्तेमाल में भी आ रही है जबकि ब्राह्मण धर्मशाला का निर्माण भी शुरू हो चुका है। पंचनद स्मारक ट्रस्ट के राष्ट्रीय सरंक्षक स्वामी धर्मदेव एवं नगर परिषद अध्यक्ष दर्शन नागपाल ने बीते दिन मदन मुटरेजा के निवास पर इसकी पुष्टि की है। इस दौरान पंचनद के जिलाध्यक्ष राधेश्याम नारंग, चंद्रभान मुंजाल, राकेश गंभीर और राजेंद्र आहुजा सहित पंजाबी समाज के कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

पंचनद सेवा ट्रस्ट के बैनर तले संचालित होगी धर्मशाला, सालों पुरानी है डिमांड
फतेहाबाद शहर में पंजाबी समुदाय की एक भी धर्मशाला नहीं है जबकि अन्य लगभग सभी समुदायों की अपनी अलग धर्मशाला या भवन है। ऐसे में पंजाबी समुदाय इसके लिए लंबे समय से मांग भी कर रहा था लेकिन अब पंचनद के राष्ट्रीय सरंक्षक स्वामी धर्मदेव महाराज के प्रयासों से ये मांग सीएम मनोहर लाल तक पहुंचाई गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम मनोहर लाल ने इस मांग पर अपनी मौखिक मंजूरी दे दी है और जिला प्रशासन से इस संदर्भ में एक प्रारूप भी मंगवाया है। अब सीएम मनोहर लाल फतेहाबाद दौरे के दौरान पुरानी कचहरी रोड़ पर पटवार भवन के सामने पुरानी डीएसपी कार्यालय वाले भवन की जमीन को पंचनद सेवा ट्रस्ट के नाम करने का ऐलान करेंगे।
विज्ञापन

पांच कनाल होगी पंजाबी धर्मशाला की जगह, कलेक्टर रेट में भी छूट मिलने की संभावना
सूत्रों की मानें तो पंजाबी धर्मशाला के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल पंचनद सेवा ट्रस्ट को पुराने डीएसपी कार्यालय की पांच कनाल जगह देने का ऐलान कर सकते हैं। नियमानुसार जगह को अपने नाम करवाने के लिए पंचनद सेवा ट्रस्ट को कलेक्टर रेट का पचास फीसदी भुगतान करना पड़ सकता है। पंचनद के दिग्गजों की मानें तो वो इस पचास फीसदी भुगतान को निशुल्क करने के लिए भी सीएम से मांग रखेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई है कि मुख्यमंत्री उनकी इस मांग को इंकार नहीं करेंगे।
पंजाबी धर्मशाला का नक्शा तैयार, जमीन अलाट होते ही शुरू होगा निर्माण कार्य
पंचनद संस्था के सूत्रों के अनुसार पंजाबी धर्मशाला का नक्शा तैयार कराया जा चुका है। सीएम द्वारा पंजाबी धर्मशाला के लिए जमीन अलाट करने के ऐलान के बाद तुरंत बाद इस पर काम शुरू कराया जा सकता है। सूत्रों की मानें तो पंजाबी धर्मशाला के बेसमेंट में पार्किंग बनाई जाएगी जिसमें तकरीबन दो सौ से अधिक वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी और दो से तीन मंजिला इमारत बनाई जा सकती है।

'सीएम मनोहर लाल से पंजाबी धर्मशाला के बारे में चर्चा हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि समाज को पंजाबी धर्मशाला का तोहफा दिया जाएगा। उम्मीद है कि पुरानी कचहरी रोड़ पर खाली पड़ी जमीन पंजाबी समाज को देने का ऐलान सीएम मनोहर लाल करेंगे।’
विज्ञापन

स्वामी धर्मदेव, राष्ट्रीय सरंक्षक, पंचनद स्मारक ट्रस्ट ।

'सीएम मनोहर लाल ने 9 दिसंबर को फतेहाबाद में आने की हामी भरी है। अगर कोई अन्य जरूरी कार्यक्रम नहंी आता तो वे 9 दिसंबर को फतेहाबाद में आएंगे और इस दौरान पंजाबी समुदाय के मौजिज लोगों से बैठक भी करेंगे।’
दर्शन नागपाल, नगर परिषद अध्यक्ष, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें