अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
बस स्टैंड रोड पर स्थित आजाद नगर के निवासियों को आखिरकार सूअर फार्म की परेशानियों से निजात मिल ही गई। लोगों की परेशानी को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो संबंधित अधिकारी जागे और इस सूअर फार्म को आजाद नगर से हटवाया गया। वार्ड 13 के निवासियों ने अमर उजाला को उनकी समस्या को समझने और निजात मिलने के लिए थैंक्यू भी कहा है।
ये थी समस्या
बता दें कि बस स्टैंड रोड पर स्थित वार्ड नंबर 13 के आजाद नगर में सूअर फार्म खोल दिया गया, जबकि सूअर फार्म का मालिक खुद कहीं और रहता है। सूअरों के इधर-उधर घूमने के चलते मोहल्ले में बीमारियों ने अपना घर बना लिया था।
बार-बार वार्डवासियों द्वारा इस संदर्भ में सुअर फार्म के मालिक व अधिकारियों को शिकायत भी की गई लेकिन किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। पिछले साल इस सुअर फार्म की गंदगी के चलते काफी बीमारियां फैल गई थी। कई लोगों को तो डेंगू ने अपनी चपेट में ले लिया था। अमर उजाला ने इसके बाद आजाद नगर की इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद नगर परिषद के अधिकारियों ने इस मुद्दे पर संज्ञान लिया और सुअर फार्म के मालिक को तुरंत प्रभाव से रिहाइशी इलाके से अपना सुअर फार्म कहीं और शिफ्ट करने का नोटिस दिया और रविवार को सुअर फार्म का मालिक जगह खाली कर अपने पालतु सुअर कहीं और ले गया।
वार्ड वासी बोले, थैंक्यू अमर उजाला
वार्ड 13 से पार्षद प्रतिनिधि सुरेश सेठी, दीपक कुमार, मास्टर ऋषिराज, महिला सुमन, संतोष ने बताया कि उनकी यह समस्या बड़ी ही गंभीर थी जिसका समाधान नहीं हो पा रहा था। वार्डवासियों ने बताया कि वे कई बार अधिकारियों के चक्कर काट-काट कर परेशान हो चुके थे, लेकिन कोई भी उनकी बात को सुनने को तैयार नहीं था। आखिरकार अमर उजाला ने जब उनकी समस्या को प्रमुखता से उठाया तो अब इस समस्या का हल हो पाया है। जिसके लिए वो अखबार का आभार जताते हैं।
अमर उजाला इंपैक्ट...
जागा प्रशासन, आजाद नगर से हटा सूअर फार्म, वार्डवासी बोले, थैंक्यू अमर उजाला
अमर उजाला ने प्रकाशित की खबर, अधिकारियों ने लिया संज्ञान
11एफटीबीपी15 : अमर उजाला का धन्यवाद करते हुए वार्डवासी।
11एफटीबीपी16 : सुअर फार्म को लेकर अमर उजाला द्वारा प्रकाशित की गई खबर।