अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना।
सांसद राजकुमार सैनी को जाति विशेष पर टिप्पणी करने से पहले तमीज मेें रहना चाहिए अपराधी किसी जाति विशेष का नही होता है और न ही अपराध करने वाले की कोई जाति होती है। अगर सांसद सैनी की बयानबाजी इसी तरह जारी रही तो ये पहले जैसे हालात दोबारा प्रदेश में बनवा देगा। यह बात सर्वखाप पंचायत के राष्ट्रीय प्रवक्ता सूबे सिंह समैण ने रविवार को पत्रकारों से बात करते हुए कही। जाट नेता सूबे सिंह ने कहा कि पिछली बार भी सांसद सैनी द्वारा जाति विशेष पर की गई टिप्पणी के कारण प्रदेश में आगजनी सहित अनेक घटनाएं हुई थी। ऐसे लोग देश की सबसे बडी पंचायत संसद तो क्या पंचायत में भी बैठने के लायक नही हैं। गौरतलब है कि कुरूक्षेत्र में सांसद राजकुमार सैनी ने मीडिया में दिए बयान में कहा था कि जाति विशेष के लोगों का प्रदेश में होने वाली हत्या और बलात्कार के मामलों में संलिप्त मिले हैं।
जाति विशेष पर टिप्पणी से पहले तमीज सीखें सांसद सैनी : सूबे सिंह
11एफटीबीपी19 : टोहाना में जाट नेता सूबे सिंह समैण प्रेस वार्ता के दौरान।