कोरोना टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर आगे नहीं आ रहे है। स्वास्थ्यकर्मी भी दूसरी डोज नहीं लगवा रहे। स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों की सख्ती का भी असर नहीं दिख रहा है। बुधवार को मात्र 151 स्वास्थ्यकर्मियों ने कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई है। इसके अलावा मात्र तीन ही फ्रंटलाइन वर्कर टीकाकरण करवाने के लिए पहुंचे है।
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना टीकाकरण को लेकर बुधवार को 283 का लक्ष्य दिया था इसमें से मात्र 154 ने टीकाकरण करवाया है। उप सिविल सर्जन डॉ. सुनीता सोखी ने बताया कि पात्रों को फोन करके दूसरी डोज लगवाने के लिए बुलाया जा रहा है लेकिन बावजूद इसके नहीं आ रहे है।
दुष्प्रभाव से डर नहीं लगवा रहे दूसरी डोज
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कोरोना वैक्सीन की पहली डोज के दौरान कई पात्र स्वास्थ्यकर्मियों में दुष्प्रभाव दिखे थे। बुखार, दर्द आदि की दिक्कत हुई थी इसी डर से स्वास्थ्यकर्मी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगवा रहे है। जिले में अब तक 4650 पात्रों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। जबकि करीब 7500 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन वर्कर्स पंजीकृत है।
कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए पात्र कम आ रहे है। दूसरी डोज के प्रति पात्रों जागरूक करके लगवाने के लिए कहा जा रहा है। - डॉ. सुनीता सोखी, उप सिविल सर्जन।