फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का रेल रोको अभियान आज, प्रशासन ने लगाए 16 ड्यूटी मजिस्ट्रेट

विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधारने के लिए मीटिंग लेते उपायुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
किसान संगठनों की ओर से केंद्र सरकार द्वारा लागू किए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ वीरवार को रेल रोको अभियान चलाया जाएगा। जिले में जाखल और भट्टू कलां रेलवे स्टेशन पर किसान ट्रेन रोकेंगे। प्रशासन के लिए राहत भरी बात यह है कि किसानों द्वारा रखे गए दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक के समय के दौरान इन दोनों स्टेशनों से कोई यात्री ट्रेन नहीं गुजरती है। फिर भी एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने 16 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इन ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ डीएसपी से लेकर इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। इसके अलावा एडीसी समवर्तक सिंह जिले के ओवरऑल इंचार्ज होंगे जबकि संबंधित एसडीएम अपने अपने अधीनस्थ उपमंडल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के नोडल अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

जिले में चल रही सिर्फ आठ यात्री रेलगाड़ियां
जाखल व भट्टू रेलवे स्टेशनों पर पूरे दिन में सिर्फ आठ यात्री रेलगाड़ियां ही चल रही हैं। इनमें से कुछ सुबह के समय जबकि कुछ रात के समय चलती हैं। कोविड-19 महामारी के कारण रेलगाड़ियों का परिचालन 22 मार्च 2020 के बाद से ही बंद हैं। इस बीच कुछ गाड़ियों को चलाया गया है लेकिन उनके समय में बदलाव हुआ है। इन गाड़ियों में भी यात्रियों की संख्या पहले से कम ही हैं।
जाखल रेलवे स्टेशन से चल रही ट्रेनों का यह है समय
सुबह 10 बजे - दैनिक इंटरसिटी एक्सप्रेस गंगानगर-दिल्ली
शाम 4 बजे - दैनिक इंटरसिटी एक्सप्रेस गंगानगर-दिल्ली
रात 1.30 बजे - फिरोजपुर-मुंबई पंजाब मेल एक्सप्रेस
सुबह 4 बजे - बीकानेर-दिल्ली सरायरोहिल्ला एक्सप्रेस
भट्टू रेलवे स्टेशन से चल रही ट्रेनों का यह है समय
सुबह 6.41 बजे - रेवाड़ी-गंगानगर ट्रेन
सुबह 7.10 बजे - किसान एक्सप्रेस
शाम 5.05 बजे - रेवाड़ी-गंगानगर ट्रेन
शाम 6.50 बजे - किसान एक्सप्रेस
रात 11.28 बजे - अजमेर स्पेशल ट्रेन
ये होंगे ड्यूटी मजिस्ट्रेट व उनके साथ अधिकारी
बीडीपीओ नरेंद्र सिंह - डीएसपी सुभाष चंद्र
जिला उद्योग केंद्र के उपनिदेशक ज्ञानचंद - डीएसपी सतेंद्र कुमार
एक्सईएन जल सेवाएं मंडल टोहाना धूपसिंह - डीएसपी बिरम सिंह
एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग टोहाना गौरव कंसल - प्रबंधक थाना शहर टोहाना
एसडीओ पंचायतीराज टोहाना भूपेंद्र सिंह - प्रबंधक थाना सदर टोहाना
तहसीलदार रतिया विजय मोहन सयाल - प्रबंधक थाना सदर रतिया
उपतहसीलदार भट्टूकलां बलराम जाखड़ - प्रबंधक थाना भट्टू कलां
मार्केट कमेटी सचिव जाखल रामजीलाल - प्रबंधक थाना जाखल
तहसीलदार फतेहाबाद रणविजय सिंह - प्रबंधक थाना यातायात
एसडीओ जलसेवाएं मंडल भट्टू कलां विनोद कुमार - जिला निरीक्षक विक्रम जोसन
उपतहसीलदार फतेहाबाद राजेश गर्ग - निरीक्षक विनोद कुमार
एक्सईएन नगरपरिषद टोहाना एसके गर्ग - सीआईए प्रभारी टोहाना साधुराम
ये ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे रिजर्व : भट्टू कलां मार्केट कमेटी के सचिव दिलावर सिंह के साथ रेलवे पुलिस स्टेशन भट्टू कलां, जिला शिक्षा अधिकारी दयानंद सिहाग के साथ रिजर्व उपमंडल फतेहाबाद, उप तहसीलदार कुलां गोपीचंद के साथ रिजर्व उपमंडल टोहाना, उपमंडल अभियंता पंचायतीराज रतिया दिलबाग सिंह के साथ रिजर्व उपमंडल रतिया को ड्यूटी पर लगाया गया है।
विज्ञापन

कानून व्यवस्था बनाए रखने व किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 22 (1) व 23 (2) के अंतर्गत प्रदत शक्तियों का प्रयोग करते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूरी निगरानी रखेगा। -डॉ.नरहरि सिंह बांगड़, डीसी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें