फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण करने गई एएनएम ने गर्भवती को दे दी गर्भपात करने की किट, रंगे हाथों काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टोहाना। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को गांव कन्हड़ी के ईंट भट्ठे से स्वास्थ्य विभाग में एएनएम के पद पर कार्यरत कर्मचारी को एक महिला को गर्भपात की दवा देते रंगे हाथों पकड़ लिया। सीएम विंडो में उक्त एएनएम की शिकायत की गई थी, जिसके बाद उसे पकड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जाल बिछाया था। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी शिकायत पुलिस को कर दी है। पुलिस ने आरोपी एएनएम के खिलाफ मामला दर्ज करके उसके काबू कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीएम विंडो के माध्यम से प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के पास शिकायत की गई थी कि गांव कन्हड़ी में तैनात एएनएम मनजीत कौर गांव में महिलाओं को गर्भपात की गोलियां बेचती है। जिसके बाद डीसी द्वारा जिला सिविल सर्जन के माध्यम से एक टीम का गठन किया। इस टीम में डिप्टी सीएमओ डा. गिरीश, डिप्टी सीएमओ डा. वीना बत्रा व डा. नरेंद्र खर्ब के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। वहीं बीडीपीओ नरेंद्र सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था, शहर पुलिस को भी साथ लिया गया। शहर पुलिस की टीम एसएचओ अरुणा के नेतृत्व में टीम के साथ गई। विभाग के पास सूचना थी कि उक्त एएनएम हिसार रोड पर गांव कन्हड़ी के पास बने ईंट भट्ठे पर टीकाकरण के लिए जा रही है। जिसके बाद विभाग ने योजना के अनुसार एक गर्भवती महिला दंपती को तैयार उसे 1500 रुपये दिए। दोनों दंपती योजना के तहत भट्ठे पर पहुंचे और एएनएम को 1500 रुपये देकर पांच गर्भपात की गोलियां ले ली। इसके बाद विभाग की टीम ने एएनएम को रंगे हाथ काबू कर लिया। विभाग की टीम ने मामले की शिकायत शहर पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर एएनएम को काबू कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डा. मनीष बंसल ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के पास शिकायत थी कि विभाग की एएनएम मनजीत कौर ने बिना किसी निर्देश के गर्भपात की दवाई देने का काम रही है। शिकायत के आधार पर यह कार्रवाई की गई है व डिकोय मरीज के माध्यम से रंगे हाथ दवाई देते हुए पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि सारी कार्रवाई में उपायुक्त के निर्देश पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट बीडीपीओ नरेंद्र सिंह की देखरेख में की गई। उन्होंने बताया कि यह एएनएम गांव कन्हड़ी में नियुक्त थी और मामले की जांच जारी है। शहर थाना प्रभारी अरूणा सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर उनकी टीम ने महिला एएनएम कर्मी मनजीत कौर को काबू किया है। उन्होंने कहा कि एमटीपी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें