फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से टकराई रोडवेज बस, बाल-बाल बचे 40 यात्री, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद। सुबह करीब साढ़े 7 बजे भूना से रतिया जा रही रोडवेज की बस गांव मुंशीवाली के पास सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे के समय बस में 40 से अधिक सवारियां थीं। गनीमत रही कि किसी भी सवारी को गंभीर चोटें नहीं आई। हादसे में बस चालक रामनिवास निवासी लितानी जिला हिसार घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से जाम खुलवाया तथा घायल बस चालक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। रतिया पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें