फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुला दरबार : 9 दिनों में 27 वार्डों से आई 136 शिकायतें, समाधान एक का भी नहीं

विज्ञापन
फतेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में खुले दरबार में शिकायत देते निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि मनोज नार? - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद में प्रशासन की तरफ से 9 दिनों तक खुला दरबार लगाया गया। वीरवार को खुले दरबार को लेकर अंतिम दिन रहा। नप कार्यालय में शिकायत सुनने के लिए पहले ट्रेनी एचसीएस अमित कुमार पहुंचे। इसके बाद अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा ने शिकायतें सुनी। वार्ड नंबर 25 से 27 के लिए लगाए गए खुले दरबार में 28 शिकायतें आई हैं। भाटिया कॉलोनी में अतिक्रमण हटवाने, पालिका बाजार में किराए की दुकानों की रजिस्ट्री करवाने, बालाजी कॉलोनी में पेयजल पाइप लाइन बिछाए जाने की मांग की गई। रतिया रोड़ पर ब्रेकर बनवाने की मांग रखी गई।
विज्ञापन

बता दें कि खुला दरबार 28 अप्रैल को शुरू किया गया था, दरबार में अब तक 136 शिकायतें आ चुकी हैं। इसमें बिजली निगम, जनस्वास्थ्य विभाग, नगर परिषद, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से संबंधित अधिकतर शिकायतें हैं। लेकिन इन 136 शिकायतें में से एक का भी समाधान नहीं हुआ है। जिंदगी संस्था के हरदीप का कहना है कि उन्होंने 52 शिकायतें दी है, लेकिन एक का भी समाधान नहीं हुआ है। छोटी से छोटी शिकायत का भी समाधान नहीं हुआ है।
शहर के बीचों बीच बने कट लील रहे जिंदगी, स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग
खुले दरबार में जिंदगी संस्था के हरदीप सिंह ने एडीसी के समक्ष मिनी बाईपास के स्वामी नगर-मातूराम कॉलोनी कट, बीघड़ रोड कट, भट्टू कट पर ब्रेकर बनवाए जाने की मांग की। स्वामी नगर व मातूराम कॉलोनी कट पर दुर्घटना की संभावनाएं अधिक रहती है, क्योंकि स्वामी नगर स्कूल के लिए रास्ता न होने की वजह से बच्चों को इसी रोड से करीब 2 किलोमीटर का रास्ता तय करके स्कूल जाना पड़ता है। भाटिया कॉलोनी से मॉडल टाउन की तरफ जाने वाले कट पर भी ब्रेकर बनाए जाने की मांग की। एफसीआई गोदाम ने भाटिया कॉलोनी की गली के एक बड़े हिस्से को अवैध तरीके से दीवार बनाकर बाधित किया हुआ है, इस दीवार को तुड़वाकर कॉलोनीवासियों को राहत प्रदान की जाए। कीर्ति नगर, आजाद नगर में प्रवेश करने वाले रास्ते पर लंबे समय से कचरे के ढेर ने बाधित किया हुआ इसे हटाए जाने के अलावा इस रोड पर स्ट्रीट लाइटों की मांग की। हांसपुर रोड स्थित भारत गैस एजेंसी गोदाम के सामने की बुरी तरह से जर्जर हो चुकी सड़क निर्माण का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा भाटिया कॉलोनी के अधीन आने वाली चर्च वाली गली निर्माण व बस स्टैंड के पास से सरकारी अस्पताल की तरफ जाने वाले रास्ते पर पड़े मलबे को उठवाने की मांग भी की।
विज्ञापन

किराए की दुकान की रजिस्ट्री करवाने की मांग
पूर्व पार्षद राजकुमार सैनी ने पालिका बाजार नगर परिषद की किराए पर ली गई दुकान की रजिस्ट्री करवाने की मांग की गई। राजकुमार सैनी ने कहा कि नगर परिषद पिछले 30 सालों से इन्हीं जगहों का किराया ले रहा है। जबकि उनका आवेदन रद्द कर दिया और उसमें बताया गया कि जगह की रजिस्ट्री नगर परिषद के नाम नहीं है।
खुले दरबार में ये आईं शिकायतें
दिन वार्ड नंबर शिकायतें
28 मार्च 1 से 3 15
29 मार्च 4 से 6 12
30 मार्च 7 से 9 20
31 मार्च 10 से 12 8
1 अप्रैल 13 से 15 15
4 अप्रैल 16 से 18 16
5 अप्रैल 19 से 21 11
6 अप्रैल 22 से 24 11
7 अप्रैल 25 से 27 28
कोट
शुक्रवार से शुरू करेंगे शिकायतों पर काम
खुले दरबार में जो भी शिकायतें आई है उनके शिकायतकर्ता को नंबर दिए गए हैं। शुक्रवार से नगर परिषद से संबंधित शिकायतों पर काम शुरू किया जाएगा। संबंधित विभागों को शिकायतें भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

-ऋषिकेश चौधरी, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें